HomeदेशCM विजय का AI वीडियो बनाकर ठगी की कोशिश:लोगों से वॉट्सएप पर...

CM विजय का AI वीडियो बनाकर ठगी की कोशिश:लोगों से वॉट्सएप पर जुड़ने को कहा, पाकिस्तान से जुड़े फेसबुक अकाउंट भी मिले; FIR

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के AI डीपफेक वीडियो से लोगों को ठगने की कोशिश का मामला सामने आया है। तमिलनाडु पुलिस की CB-CID ने 1 सितंबर को केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वीडियो में विजय जैसे दिखने वाला शख्स हिंदी में लोगों से बात करते हुए आर्थिक मदद के लिए एक वॉट्सएप नंबर पर संपर्क करने को कह रहा था। इस फर्जी वीडियो को फेसबुक समेत कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फैलाकर लोगों को ठगने की कोशिश की गई। जांच में कुछ फर्जी वीडियो और सोशल मीडिया अकाउंट्स के पाकिस्तान से संचालित होने की आशंका सामने आई है। जांच में एक नहीं, कई डीपफेक वीडियो मिले CB-CID की शुरुआती जांच में विजय के नाम पर आर्थिक मदद का दावा करने वाले कई AI डीपफेक वीडियो मिले हैं। ये अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किए जा रहे थे। जांच के लिए CB-CID ने फेसबुक की पेरेंट कंपनी Meta से संपर्क किया है। पुलिस ने फर्जी अकाउंट्स और वीडियो अपलोड से जुड़े लॉग की जानकारी मांगी है। जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि वीडियो किसने बनाया, किसने अपलोड किया और इसे फैलाने के लिए किन अकाउंट्स और नंबरों का इस्तेमाल हुआ। पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से इन वीडियो को हटाने और उनका प्रसार रोकने को कहा है। साइबर टीम आरोपियों की पहचान में जुटी है। पुलिस की अपील- नंबरों पर संपर्क न करें तमिलनाडु पुलिस ने लोगों से अपील की है कि ऐसे वीडियो में दिए फोन नंबरों पर संपर्क न करें और न ही बताए गए WhatsApp ग्रुप में जुड़ें। पुलिस ने साफ किया कि मुख्यमंत्री की आर्थिक मदद का दावा करने वाले ये वीडियो फर्जी AI डीपफेक हैं। लोगों से इन्हें नजरअंदाज करने और परिवार-रिश्तेदारों को भी सावधान करने की अपील की गई है। डीपफेक वीडियो में असली और नकली की पहचान मुश्किल आज के डिजिटल दौर में AI की मदद से असली फोटो, ऑडियो और वीडियो में बदलाव कर नकली कंटेंट बनाया जा सकता है। इसे डीपफेक कहते हैं। इसमें असली और नकली की पहचान करना मुश्किल होता है। आसान शब्दों में, डीपफेक मॉर्फ वीडियो का एडवांस रूप है। कई सेलिब्रिटीज AI-डीपफेक का शिकार हो चुके 1. रश्मिका मंदाना: AI से रश्मिका का चेहरा लगाकर फर्जी वीडियो बनाया गया; दिल्ली पुलिस ने FIR दर्ज कर 2024 में आरोपी को गिरफ्तार किया। 2. आलिया भट्ट: दूसरी महिला के वीडियो पर AI से आलिया का चेहरा लगाया गया; वीडियो वायरल होने के बाद विवाद हुआ। 3. काजोल: AI से काजोल का चेहरा लगाकर आपत्तिजनक वीडियो बनाया गया; मामले ने डीपफेक के गलत इस्तेमाल पर चिंता बढ़ाई। 4. कैटरीना कैफ: ‘टाइगर 3’ की तस्वीर को AI/डिजिटल एडिटिंग से आपत्तिजनक बनाया गया; सोशल मीडिया पर विवाद हुआ। 5. आमिर खान: चुनाव के दौरान AI वीडियो में फर्जी राजनीतिक अपील दिखाई गई; शिकायत के बाद मुंबई पुलिस ने FIR दर्ज की। 6. रणवीर सिंह: असली इंटरव्यू की आवाज AI से बदलकर फर्जी राजनीतिक बयान दिखाया गया; महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने FIR दर्ज की। 7. सचिन तेंदुलकर: AI वीडियो में उन्हें फर्जी गेमिंग ऐप का प्रचार करते दिखाया गया; शिकायत के बाद मुंबई साइबर पुलिस ने FIR की। 8. अनिल कपूर: AI के जरिए नाम, तस्वीर और आवाज के इस्तेमाल के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचे; कोर्ट ने अनधिकृत इस्तेमाल पर रोक लगाई। 9. अरिजीत सिंह: AI प्लेटफॉर्म्स पर उनकी आवाज और पहचान का इस्तेमाल हुआ; बॉम्बे हाईकोर्ट ने बिना अनुमति इस्तेमाल पर रोक लगाई। ——————————– ये खबर भी पढ़ें… विजय ने 40 हजार का सनग्लास उतारकर बुजुर्ग को पहनाया:महिला बोलीं- हीरो आज सामने खड़ा था तमिलनाडु के CM विजय ने मेट्टूर में कावेरी डेल्टा जिलों में सिंचाई के लिए मेट्टूर डैम के गेट खोले। सलेम जाते समय वे चिन्नागवुर में बुजुर्ग महिला चेल्लम के घर गए। विजय ने चेल्लम से बातचीत की और उनका हालचाल पूछा। इसी दौरान उन्होंने अपना डियोर का सनग्लास उतारकर चेल्लम को दे दिया। इसकी कीमत करीब 40 हजार रुपए बताई जा रही है। पूरी खबर पढ़ें…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here