Homeमध्यप्रदेशपन्ना; विदेश भेजने के नाम पर 12.65 लाख की ठगी:हाईटेक जालसाज गिरोह...

पन्ना; विदेश भेजने के नाम पर 12.65 लाख की ठगी:हाईटेक जालसाज गिरोह का खुलासा, 14 पासपोर्ट जब्त; दिल्ली-यूपी से 2 गिरफ्तार

पन्ना पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाले एक हाईटेक गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने उत्तर प्रदेश के बिजनौर और दिल्ली के करावल नगर में छापेमारी कर गिरोह के दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 9.50 लाख रुपए से ज्यादा नकद, एक लग्जरी कार, फर्जी वीजा लगे पासपोर्ट और कई मोबाइल फोन मिले हैं। इनको दिया झांसा बृजपुर थाना क्षेत्र के अहिरगवां कैंप के हीरामन मंडल (25) और देवानंद मंडल (28) ने विदेश में नौकरी करने की सोची थी। इसी दौरान उनका संपर्क बिजनौर निवासी आशु चौधरी से हुआ। आशु ने दोनों को विदेश का वीजा लगवाने का झांसा दिया और अलग-अलग किस्तों में कुल 12,65,900 रुपए ठग लिए। फर्जी वीजा चिपकाकर दिए पासपोर्ट आरोपी ने पीड़ितों के असली पासपोर्ट अपने पास जमा कर लिए थे। करीब तीन महीने बाद उसने पासपोर्ट पर फर्जी वीजा चिपकाकर वापस लौटा दिए। जब पीड़ित अहमदाबाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर फ्लाइट पकड़ने पहुंचे, तो चेकिंग के दौरान सुरक्षा अधिकारियों ने उनके वीजा को फर्जी बताया। इसके बाद पीड़ितों ने बृजपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। यूपी और दिल्ली से गिरफ्तारी पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस और कॉल डिटेल्स की मदद से मुख्य आरोपी आशु चौधरी को बिजनौर (यूपी) से पकड़ा। पूछताछ में आशु ने बताया कि उसने यह साजिश दिल्ली में बीएफएस (BFS) कंपनी के बाहर एजेंट का काम करने वाले अपने साथी आदिल उर्फ अली के साथ मिलकर रची थी। उसने कुल रकम में से 6.50 लाख रुपए आदिल को कमीशन के तौर पर दिए थे। यह जानकारी मिलते ही पन्ना पुलिस ने दिल्ली के शिव विहार (करावल नगर) में छापा मारकर आदिल को भी गिरफ्तार कर लिया। 20 लाख की जब्ती, बड़े अंतरराज्यीय नेटवर्क का खुलासा पुलिस ने दोनों आरोपियों की निशानदेही पर भारी मात्रा में सामान जब्त किया है, जिसमें ₹9,50,400 कैश, 14 पासपोर्ट (जिनमें से 5 में फर्जी वीजा चस्पा था) घटना में इस्तेमाल कार (कीमत करीब ₹10 लाख) और 4 स्मार्टफोन्स। ​ जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी दिल्ली में वीजा आवेदकों को शिकार बनाते थे और दर्जनों अन्य लोगों को भी फर्जी वीजा थमाने की तैयारी में थे। पुलिस फिलहाल इनके बैंक खातों को खंगाल रही है और इस फर्जीवाड़े में शामिल अन्य सफेदपोश एजेंटों का पता लगा रही है। ​ पुलिस ने आशु चौधरी (31 वर्ष), निवासी- आजूपुरा जट, थाना हींगपुर दीपा, जिला बिजनौर (उ.प्र.) व ​आदिल उर्फ अली (36 वर्ष), निवासी- कीरतपुर, जिला बिजनौर हाल निवासी: शिव विहार, करावल नगर, नई दिल्ली) को गिरफ्तार किया है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here