हरतालिका तीज के पावन अवसर पर लोक संस्कृति मंच द्वारा आज राजबाड़ा पर भव्य भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है। रात में शुरू हुए इस आयोजन में प्रसिद्ध भजन गायक गन्नू महाराज शिव-पार्वती की भक्ति से ओतप्रोत भजनों की प्रस्तुति दे रहे हैं। उनके साथ अन्य कलाकार भी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दे रहे हैं। राजबाडा पर पूरे क्षेत्र की महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी है। लोक संस्कृति मंच के अध्यक्ष एवं सांसद शंकर लालवानी और संयोजक सतीश शर्मा ने बताया कि हरतालिका तीज महिलाओं के लिए विशेष धार्मिक महत्व रखने वाला पर्व है। महिलाएं पति की दीर्घायु तथा युवतियां अच्छे वर की कामना के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। तीज के दिन शुरू होने वाला यह व्रत अगले दिन ब्रह्म मुहूर्त में पूजन के बाद खोला जाता है। सांसद शंकर लालवानी भी यहां मौजूद रहे। देखिए राजबाड़ा से हरितालिका तीज की तस्वीरें…
