Homeमध्यप्रदेशभोपाल के रंजीत लेक व्यू समेत 3 होटल-रेस्टोरेंट की जांच:फ्राइंग कढ़ाई काली...

भोपाल के रंजीत लेक व्यू समेत 3 होटल-रेस्टोरेंट की जांच:फ्राइंग कढ़ाई काली मिली, डस्टबिन खुले; काली मिर्च में पपीते के बीज मिले

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने सोमवार को भोपाल के 3 बड़े होटल-रेस्टोरेंट की जांच की। इनमें होटल रंजीत लेक व्यू,बाबू की कुटिया और सागर गैरे रेस्टोरेंट शामिल हैं। कहीं फ्राइंग कढ़ाई काली मिली तो डस्टबिन खुले थे। टीम ने यहां से काली मिर्च, ग्रेवी के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। होटल रंजीत लेक व्यू में साफ-सफाई के उचित प्रबंध पाए गए। कार्यरत वर्कर टोपी एवं एप्रन पहने थे, लेकिन डस्टबिन खुली अवस्था में पाई गई। ड्रेनेज सिस्टम उचित नहीं पाया गया और फ्राइंग कढ़ाई काली पाई गई। इसे लेकर संचालक को सुधार के निर्देश दिए गए। यहां भी पहुंची टीम
बापू की कुटिया के निरीक्षण के दौरान FSSAI लाइसेंस और उसका प्रमुख स्थान पर प्रदर्शन नहीं पाया गया। वर्करों के मेडिकल चेकअप/मेडिकल फिटनेस संबंधी अभिलेख उपलब्ध नहीं पाए गए। NABL मान्यता प्राप्त खाद्य प्रयोगशाला की रिपोर्ट उपलब्ध नहीं पाई गई। पानी की टंकी की सफाई संबंधी रिकॉर्ड/प्रमाण उपलब्ध नहीं पाया गया। यहां से घी और लाल कलर की ग्रेवी के सैंपल लिए गए। माता मंदिर के पास सागर गैरे रेस्टोरेंट का किचन सड़क की ओर से खुला मिला। कार्यरत वर्करों का मेडिकल चेकअप/मेडिकल फिटनेस रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं पाया गया। डस्टबिन खुली अवस्था में पाई गई। भंडारण कक्ष में लीकेज पाया और खाद्य पदार्थों के दूषित होने की संभावना पाई गई। कोल्ड स्टोरेज में खाद्य पदार्थों का उचित एवं व्यवस्थित भंडारण नहीं पाया गया। खाद्य पदार्थ खुले में रखे हुए पाए गए। पेस्ट कंट्रोल का रिकॉर्ड भी नहीं मिला। मिस ब्रांडेड पैकिंग वाले खाद्य पदार्थों का भंडारण पाया गया। निरीक्षण के दौरान काली मिर्च में मिलावट की आशंका पाए जाने पर मौके पर डेमोंसट्रेशन किया गया। डेमोंसट्रेशन के दौरान काली मिर्च में पपीते के बीज पाए गए। यहां से काली मिर्च का विधिक नमूना लिया गया। साथ ही फेरी/फरारी सफेद पाउडर पैक, जो मिसब्रांडेड पाया गया का नमूना लिया गया। काली मिर्च में पपीते के बीज की मिलावट की पुष्टि प्रयोगशाला परीक्षण के उपरांत ही की जाएगी। प्रदेश के सभी बड़े होटलों की जांच
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग प्रदेश के सभी बड़े होटल/रेस्टोरेंट/रिजॉर्ट/क्लब एवं अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों के निरीक्षण एवं सैंपलिंग का विशेष अभियान चला रहा है। यह 26 सितंबर तक जारी रहेगा। इस दौरान जिले के समस्त केंद्रीय एवं राज्य लाइसेंस प्राप्त होटल रेस्टोरेंट रिजॉर्ट एवं अन्य संबंधित खाद्य स्थान के किचन/ स्टोर के निरीक्षण किया जाएगा। इस अभियान मे प्रदेश के सभी फाइव स्टार थ्री स्टार, एमपी टूरिज्म के साथ रिसॉर्ट और क्लब के किचन एवं स्टोर की जांच की जा रही है। उन होटल रेस्टोरेंट भोजनालय को चुना गया है, जहां लोगों की भीड़ अधिक रहती है। सभी होटल रेस्टोरेंट से बचे हुए भोजन को जरूरमंद लोगों को वितरित करने के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है। अब तक 300 से अधिक होटल, रेस्टोरेंट की जांच हो चुकी है। इनकी हो चुकी जांच
भोपाल के ताज, रेडिसन, सयाजी, जैहनुमा पलाश, मिंटो, टोरकस, महादेव, इंदौर के मैरियट, द पार्क, रेडीसन, ग्रांड सेरटोन, उज्जैन के अनुजश्री, शिप्रा, सहित प्रदेश के सभी प्रमुख होटल रेस्टॉरेंट पर निरीक्षण कर किचन ओर स्टोर की जांच कर सैंपल लिए गए हैं। द्वितीय चरण में रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और हाईवे स्थित बड़े ढाबों, भोजनालय के किचन स्टोर की भी जांच की जाएगी।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here