बैतूल में तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़ी क्रेन (MH18-BC9763) से टकरा गई। कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। हादसा कोतवाली थाना क्षेत्र में इटारसी रोड पर बसंत पेट्रोल पंप के पास सोमवार रात करीब 3 बजे हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार (MP04-YP3795) पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। कार में पांच दोस्त सवार थे, जो एक ढाबे से खाना खाकर लौट रहे थे। इसी दौरान ये हादसा हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोग और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। कार में फंसे युवकों को निकालने के लिए दरवाजे और शीशे तोड़े गए। घायलों को 108 एंबुलेंस और निजी वाहनों की मदद से जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने तीन युवकों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान गर्ग कॉलोनी निवासी ऋतिक सोलंकी (30), रामनगर निवासी विनय प्रजापति (21) और रामनगर निवासी अभय ठाकुर (22) के रूप में हुई है। घायलों में गंज निवासी देवा पांडे (32) और रामनगर निवासी आकाश पाल (30) शामिल हैं, जिनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। ये खबर भी पढ़ें… पांढुर्णा में लोहे की रेलिंग से टकराए, बाइक सहित 25 फीट तक घिसटे पांढुर्णा के मोहि घाट पर सड़क हादसे में 13 वर्षीय कराते चैंपियन छात्रा और उसके 17 वर्षीय दोस्त की मौत हो गई। मृतकों की पहचान गायत्री कॉलोनी निवासी प्राची बिसेंदरे और 11 खोली निवासी जयेश गोलाइत के रूप में हुई है। पिता राजेश बिसेंदरे ने बताया कि प्राची आठवीं की छात्रा थी। पढ़ें पूरी खबर…
