देवास के चंदाना-बिंजाना में जहरीली शराब कांड के एक और पीड़ित राकेश जेठीवाल की बुधवार सुबह मौत हो गई। उन्होंने इंदौर के अरबिंदो अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वे करीब डेढ़ महीने से बीमार थे। इस कांड में अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है। राकेश ने 12 अक्टूबर को शराब पी थी। इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें कई बार इलाज के लिए अरबिंदो अस्पताल ले गए। वे करीब 10 दिन तक वेंटिलेटर पर रहे। हालत में सुधार होने पर उन्हें घर भेज दिया गया था। ठीक से सुनाई भी नहीं देता था परिजनों के मुताबिक, इलाज के दौरान राकेश की आंखों की रोशनी चली गई थी। उन्हें ठीक से दिखाई और सुनाई भी नहीं देता था। अस्पताल में नियमित जांच के लिए उन्हें बुलाया जा रहा था। बुधवार सुबह उनकी तबीयत फिर बिगड़ गई। बड़ा भाई दीपक और मां उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। फिलहाल शव का पोस्टमॉर्टम किया जा रहा है।
