Homeदेश'प्रणब मुखर्जी ने BJP में जाने की सलाह दी थी':CM शुभेंदु बोले-...

‘प्रणब मुखर्जी ने BJP में जाने की सलाह दी थी’:CM शुभेंदु बोले- पूर्व राष्ट्रपति ने पूछा था, TMC में कर्मचारी रहना है या आगे बढ़ना है

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने दावा किया कि पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने उन्हें TMC छोड़कर प्रधानमंत्री मोदी के साथ आने की सलाह दी थी। उन्होंने मंगलवार को कोलकाता में एक समिट के दौरान यह बात कही। शुभेंदु के मुताबिक, राष्ट्रपति बनने के बाद जब वे प्रणब मुखर्जी से मिलने राष्ट्रपति भवन गए थे, तब दोनों के बीच यह बातचीत हुई थी। शुभेंदु बोले- प्रणब ने कहा था कर्मचारी रहना है तो TMC में रहिए शुभेंदु अधिकारी ने बताया कि प्रणब मुखर्जी ने उनसे कहा था, ‘सोचिए कि आप क्या करना चाहते हैं। अगर कर्मचारी बनकर रहना चाहते हैं तो यहीं रहिए। अगर अपने दम पर आगे बढ़ना चाहते हैं तो मोदीजी के साथ रहिए।’ अधिकारी ने प्रणब मुखर्जी को अपना ‘ओरिजिनल एडवाइजर’ बताया। उन्होंने कहा कि मुखर्जी उनके अभिभावक की तरह थे। राजनीति से अलग भी हर भारतीय उनका सम्मान करता है। बातचीत की तारीख बताने से इनकार किया जब शुभेंदु से पूछा गया कि प्रणब मुखर्जी के साथ यह बातचीत कब हुई थी, तो उन्होंने तारीख बताने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि प्रणब मुखर्जी अब इस दुनिया में नहीं हैं। उनके बयान से विवाद हो सकता है, इसलिए वे इस बारे में ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहते। 2020 में TMC छोड़ BJP में शामिल हुए थे शुभेंदु शुभेंदु अधिकारी पहले ममता बनर्जी के करीबी नेताओं में गिने जाते थे। उन्होंने 2020 में TMC छोड़कर BJP का दामन थाम लिया था। प्रणब मुखर्जी का अगस्त 2020 में निधन हुआ था। शुभेंदु ने TMC के आंतरिक कामकाज पर प्रणब मुखर्जी की एक और टिप्पणी का जिक्र किया। उनके मुताबिक, मुखर्जी ने पार्टी को ‘चाची-भतीजे की जोड़ी’ से चलने वाली पार्टी बताया था। यह टिप्पणी ममता बनर्जी और उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी के संदर्भ में थी।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here