Homeमध्यप्रदेशइंदौर में फूटी कोठी ब्रिज के नीचे फिर हंगामा:जब्त सामान गाड़ी से...

इंदौर में फूटी कोठी ब्रिज के नीचे फिर हंगामा:जब्त सामान गाड़ी से वापस निकलवाया, प्रहलाद पांडेय गिरफ्तार; नेता प्रतिपक्ष ने कर्मचारी को मारा थप्पड़

इंदौर के फूटी कोठी ब्रिज के नीचे बुधवार सुबह नगर निगम की टीम सब्जी मंडी हटाने पहुंची तो विक्रेताओं ने विरोध शुरू कर दिया। कार्रवाई से नाराज कुछ महिला विक्रेताओं ने अपनी सब्जियां उठाकर फेंक दीं। इसके बाद विक्रेता जमीन पर बैठ गए और जमकर नारेबाजी की। सब्जी विक्रेताओं के समर्थन में कांग्रेस नेता भी मौके पर पहुंच गए। विरोध के बीच निगम की टीम ने मंडी का सामान जब्त करने की कार्रवाई शुरू की, लेकिन कांग्रेस नेताओं ने इसका विरोध करते हुए जब्त सामान गाड़ी से वापस निकलवा लिया। इस दौरान समाजसेवी प्रहलाद पांडेय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल निगम ने कार्रवाई रोक दी है। गौरतलब है कि नगर निगम की रिमूवल टीम ने शनिवार को फूटी कोठी ब्रिज के पास से सब्जी मंडी हटाने की कार्रवाई की थी। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ था। सब्जी विक्रेताओं के समर्थन में नगर निगम की नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट, शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे सहित कांग्रेस नेता भी पहुंच गए थे। देखिए तस्वीरें…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here