Homeमध्यप्रदेशस्वर्ण जयंती एक्सप्रेस के जनरल कोच के पहियों में आग:गेटमैन ने चिंगारी...

स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस के जनरल कोच के पहियों में आग:गेटमैन ने चिंगारी देख स्टेशन मास्टर को बताया; 35 मिनट स्टेशन पर खड़ी रही ट्रेन

हजरत निजामुद्दीन से चलकर तिरुअनंतपुरम स्टेशन तक जाने वाली विशाखापत्तनम स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस के जनरल कोच के पहियों से बुधवार सुबह अचानक चिंगारी निकलने लगी। रेलवे फाटक पर तैनात गेटमैन ने चिंगारी देख तत्काल स्टेशन मास्टर को सूचना दी। इसके बाद ट्रेन को अनंत पेठ स्टेशन पर रोककर फायर इक्विपमेंट की मदद से आग पर काबू पाया गया। इस दौरान ट्रेन करीब 35 मिनट तक स्टेशन पर खड़ी रही। घटना के चलते यात्रियों में दहशत फैल गई। रेलवे के अनुसार, ब्रेक में घर्षण के कारण आग लगी थी। गेटमैन ने पहियों से निकलती देखी चिंगारी ट्रेन नंबर 12804 हजरत निजामुद्दीन-विशाखापत्तनम एक्सप्रेस सुबह 5:15 बजे हजरत निजामुद्दीन से रवाना हुई थी।इसके बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और कुछ यात्रियों ने चेन पुलिंग कर दी। ग्वालियर स्टेशन से गुजरने के बाद जब ट्रेन अनंत पेठ की ओर जा रही थी, तभी गेट कमांड 400 पर तैनात गेटमैन ने ट्रेन के पीछे से तीसरे नंबर के जनरल कोच के पहियों से चिंगारी निकलते देखी। उसने तत्काल स्टेशन मास्टर को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए ट्रेन को अनंत पेठ स्टेशन पर रोक दिया गया। फायर इक्विपमेंट से आग पर पाया काबू ट्रेन रुकते ही धुआं देखकर यात्री नीचे उतरकर स्टेशन पर आ गए। कुछ ही देर में स्टेशन पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। रेलवे प्रशासन ने स्टेशन और ट्रेन में मौजूद फायर इक्विपमेंट की मदद से आग पर काबू पाया। जांच में ब्रेक में घर्षण के कारण आग लगने की बात सामने आई। इसके बाद ब्रेक को ठीक किया गया। 35 मिनट स्टेशन पर खड़ी रही ट्रेन ट्रेन सुबह 10:29 बजे से 11:04 बजे तक अनंत पेठ स्टेशन पर खड़ी रही। मरम्मत और जांच के बाद इसे रवाना कर दिया गया। यात्रियों का कहना था कि गेटमैन ने समय रहते चिंगारी देख ली, जिससे बड़ी घटना टल गई।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here