RSS प्रमुख मोहन भागवत ने बुधवार (25 नवंबर) को कहा कि दुनिया की कोई ताकत भारत की तरक्की नहीं चाहती। वैश्विक शक्तियां अपना दबदबा कायम रखना चाहती हैं। वे दूसरों को दबाव में रखने और ‘जो ताकतवर है, वही बचेगा’ के सिद्धांत में भरोसा करती हैं। भागवत महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में पांचवें पद्मा फेस्टिवल के उद्घाटन समारोह में बोल रहे थे। तीन दिवसीय फेस्टिवल का आयोजन ज्ञानयज्ञ फाउंडेशन ने किया है। उन्होंने कहा कि भारत सभी की मदद करना चाहता है। वह उन देशों की भी मदद करता है, जो उससे नफरत करते हैं।
अगर कोई ईमानदारी से बोलता है, तो युवा उसके साथ RSS प्रमुख ने कहा कि युवा पीढ़ी गुलामी के असर से मुक्त है। उन्होंने कहा कि अगर कोई ईमानदारी से बोलता है, तो युवा उसके साथ खड़े होने को तैयार रहते हैं। भागवत ने कहा, युवा झूठ से नफरत करते हैं और अपने देश को महान बनाना चाहते हैं। विकसित भारत का फायदा युवाओं को होगा कार्यक्रम में भागवत के साथ मंच साझा करने वाले पूर्व चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल अनिल चौहान (रिटायर्ड) ने भी युवाओं पर बात की। उन्होंने कहा कि युवा ‘विकसित भारत’ के सबसे बड़े योगदानकर्ता और लाभार्थी होंगे।
