Homeदेशविदेशी नेताओं पर टिप्पणी पर MEA की नसीहत:किसी भी मुद्दे को सम्मानपूर्वक...

विदेशी नेताओं पर टिप्पणी पर MEA की नसीहत:किसी भी मुद्दे को सम्मानपूर्वक उठाएं, राहुल गांधी ने विदेश नीति पर किया था कमेंट

विदेश मंत्रालय ने विदेशी नेताओं से संबंधित राजनीतिक टिप्पणियों में संयम और सम्मान बरतने का आह्वान किया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत के इटली के साथ मजबूत संबंध हैं और वह इन संबंधों को और मजबूत करना चाहता है। जायसवाल ने किसी का नाम नहीं लिया। लेकिन, उनका इशारा राहुल गांधी की तरह हो सकता है क्योंकि, एक दिन पहले ही राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी की विदेश नीति पर कटाक्ष किया था। गुरुवार को दिल्ली में हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय सम्मेलन में राहुल गांधी ने कहा था कि पीएम मोदी की विदेश नीति नेताओं को गले लगाने तक ही सीमित रह गई है। इस दौरान मंच से कांग्रेस नेता ने इटली की प्रेसीडेंट मेलोनी का नाम लेकर भी कमेंट किया था। संदीप ने कहा- आपने मुझे मेलोनी समझकर तो नहीं पकड़ा था राहुल गांधी ने पीएम मोदी की विदेश नीति पर निशाना साधते हुए कहा था कि पीएम की कूटनीति विदेशी नेताओं को गले लगाने से कुछ ज्यादा ही जुड़ी हुई है। मुझे नहीं पता कि उन्हें यह विचार कहां से आया। उन्हें लगता है कि गले लगाना ही विदेश नीति है। ऐसा कहते हुए राहुल ने मंच पर कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित को गले लगा लिया। वहीं, दीक्षित ने चुटकी लेते हुए कहा था- आपने मुझे मेलोनी समझकर तो नहीं पकड़ा था?” राहुल ने जवाब दिया- मैं अभी वहां तक नहीं पहुंचा हूं। उनकी इस बात से लोग हंस पड़े। राहुल के स्पीच की 4 बड़ी बातें ——————- ये खबर भी पढ़ें… राहुल बोले-देश में लोगों को बोलने से रोका जा रहा:हमारा काम आवाज बुलंद करना लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को आरोप लगाया, ‘सरकार लोगों को अपनी बात रखने से रोक रही है। सरकार व्यवस्था लागू करना चाहती है, जबकि कांग्रेस का काम भारत को अपनी बात कहने का मौका देना है। पूरी खबर पढ़ें…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here