Homeमध्यप्रदेशएमपी के 20 अफसरों को प्रेसिडेंट मेडल:गृह मंत्रालय ने जारी की सूची,...

एमपी के 20 अफसरों को प्रेसिडेंट मेडल:गृह मंत्रालय ने जारी की सूची, धर्मवीर सिंह, सिमाला प्रसाद, यशपाल राजपूत के नाम शामिल

एमपी के 20 आईपीएस, एसपीएस समेत पुलिस कर्मचारियों को भारत सरकार ने विशिष्ट सेवा (प्रेसिडेंट मेडल फॉर डिस्टिंग्विस सर्विस) और सराहनीय (मेरिटोरियस) सेवा पदक के लिए चुना है। इन अधिकारियों को अवार्ड के लिए चुने जाने के बाद अगले साल पदक से सम्मानित किया जाएगा। उधर कल होने वाले स्‍वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में पूर्व में अवार्ड पाने वाले कुल 47 विभूतियों को मुख्मंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा पदक सौंपकर सम्‍मानित किया जायेगा। मुख्यमंत्री कल सुबह लाल परेड मैदान पर आयोजित होने वाले पदक अलंकरण समारोह में पुलिस व होमगार्ड के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्‍ट्र‍पति द्वारा दिए गए पदक से सम्‍मानित करेंगे। साथ ही सर्वोत्‍तम जीवन रक्षा पदक भी मुख्‍यमंत्री प्रदान करेंगे। समारोह में कुल 47 विभूतियों को पदक सौंपकर सम्‍मानित किया जाएगा। मुख्‍यमंत्री डॉ मोहन यादव इस अवसर पर दो सर्वोत्‍तम जीवन रक्षा पदक प्रदान करेंगे। साथ ही पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्‍ट्रपति के 9 विशिष्‍ट सेवा पदक व 33 सराहनीय सेवा पदक देकर सम्‍मानित करेंगे। इनके अलावा होमगार्ड के अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्‍ट्रपति के सराहनीय सेवा के लिए 3 पदक भी मुख्‍यमंत्री द्वारा दिए जायेंगे।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here