Homeदेश78 गैलेंट्री अवॉर्ड का ऐलान, इस बार 19 शौर्य चक्र:13 मरणोपरांत पुरस्कार...

78 गैलेंट्री अवॉर्ड का ऐलान, इस बार 19 शौर्य चक्र:13 मरणोपरांत पुरस्कार भी; 1 जवान को शौर्य चक्र और 5 को दोबारा सेना मेडल

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वतंत्रता दिवस 2026 की पूर्व संध्या पर सशस्त्र बलों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs) के जवानों के लिए 78 वीरता पुरस्कारों को मंजूरी दी है। इनमें 13 मरणोपरांत पुरस्कार शामिल हैं। राजपूताना राइफल्स के मेजर आदित्य प्रताप सिंह को शौर्य चक्र में बार दिया जा रहा है। वे फिलहाल 44 असम राइफल्स में तैनात हैं। उनके नाम के साथ सेना मेडल भी दर्ज है। इससे पहले जून 2026 में उन्हें भारत-म्यांमार सीमा पर उग्रवादियों के विरुद्ध चलाए गए एक साहसिक अभियान के दौरान अद्वितीय वीरता दिखाने के लिए शौर्य चक्र मिल चुका है। इन अवॉर्ड में एक नाम आर्मी डॉग टायसन का भी है, जिसे ऑपरेशन रक्षक के तहत मेंशन इन डिस्पैचेस में शामिल किया गया है। वीरता पुरस्कारों की लिस्ट वीरता पुरस्कारों में बार शब्द का मतलब क्या है गैलेंट्री अवॉर्ड्स में बार शब्द का मतलब एक ही वीरता पुरस्कार उसी व्यक्ति को दोबारा मिलना होता है। यानी विजेता को दोबारा की गई वीरता के लिए मूल पदक के साथ अलग से मान्यता दी जाती है। मान लीजिए किसी सैन्य अधिकारी को शौर्य चक्र मिला। बाद में उसने फिर असाधारण वीरता दिखाई, जिसके लिए उसे दोबारा शौर्य चक्र दिए जाने की पात्रता बनती है। ऐसे में उसे दूसरा शौर्य चक्र देने के बजाय मूल शौर्य चक्र के साथ एक ‘बार’ दिया जाता है। —————————- ये खबर भी पढ़ें… उन्नाव के मेजर आदित्य प्रताप सिंह को शौर्य चक्र: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अदम्य साहस के लिए जून में सम्मानित किया था उन्नाव जनपद के सुमेरपुर विकासखंड के बड़ी पनई गांव के मेजर आदित्य प्रताप सिंह (सेना मेडल) को राष्ट्रपति ने ‘शौर्य चक्र’ से सम्मानित किया था। उन्हें यह सम्मान राष्ट्रपति भवन में आयोजित ‘रक्षा अलंकरण समारोह’ में अदम्य साहस और राष्ट्र सेवा के लिए प्रदान किया गया। मेजर आदित्य राजपूताना राइफल्स/44 असम राइफल्स से जुड़े हैं। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here