Homeछत्तीसगढ़प्रोफेसर को थप्पड़ मारने वाली लड़की पर FIR:कहा-पैसे नहीं देने पर पीटा,...

प्रोफेसर को थप्पड़ मारने वाली लड़की पर FIR:कहा-पैसे नहीं देने पर पीटा, झूठे केस में फंसाने की धमकी,सेक्स की डिमांड का लगाया था आरोप

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के लैलूंगा में कुछ दिनों पहले सरकारी कॉलेज के सहायक प्राध्यापक को थप्पड़ मारते युवती का वीडियो वायरल हुआ था। युवती ने अश्लील मैसेज भेजने और सेक्स की डिमांड का आरोप लगाया था। अब प्रोफेसर ने पैसे मांगने, गाली-गलौज और मारपीट का आरोप लगाया है। प्रोफेसर की शिकायत पर पुलिस ने युवती के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। पुलिस दोनों पक्षों की शिकायतों की जांच कर रही है। जानिए क्या है पूरा मामला पुलिस के मुताबिक, राजीव गांधी नगर निवासी रेमन भार्गव (43) वर्तमान में लैलूंगा की भागीरथी पटेल कॉलोनी में परिवार के साथ रहते हैं। शासकीय महाविद्यालय कुंजारा में सहायक प्राध्यापक हैं। उन्होंने शिकायत में बताया कि उसी कॉलोनी में रहने वाली काजल मिंज का उनके घर आना-जाना था। इसी दौरान युवती ने उनसे उधार में रुपए मांगे, लेकिन उन्होंने देने से इनकार कर दिया। कॉलर पकड़कर थप्पड़ मारा रेमन भार्गव का आरोप है कि, 30 जुलाई की दोपहर काजल मिंज ने फिर रुपए मांगे। मना करने पर उसने गाली-गलौज की, जान से मारने की धमकी दी और कॉलर पकड़कर तीन-चार थप्पड़ मार दिए। इस दौरान उनकी पत्नी ने बीच-बचाव किया। ‘झूठे केस में फंसाने’ की दी धमकी प्रोफेसर ने शिकायत में यह भी कहा कि, युवती उन्हें झूठे मामले में फंसाने की धमकी दे रही थी। इसी डर से वह लैलूंगा छोड़कर रायगढ़ चले गए थे। बाद में पत्नी के साथ थाने पहुंचकर उन्होंने शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने युवती के खिलाफ BNS की धारा 115(2), 296 और 351(3) के तहत केस दर्ज किया है। पहले प्रोफेसर पर भी दर्ज हो चुका है केस यह मामला उस समय चर्चा में आया था, जब प्रोफेसर को थप्पड़ मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसके अगले दिन रुपए मांगने और राजीनामे से जुड़ा दूसरा वीडियो भी सामने आया था। इसके बाद युवती की शिकायत पर पुलिस ने प्रोफेसर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 78 और 79 के तहत मामला दर्ज किया था। पुलिस बोली- दोनों शिकायतों की जांच जारी इस मामले में लैलूंगा थाना प्रभारी गिरधारी साव ने बताया कि प्रोफेसर की शिकायत पर युवती के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इससे पहले युवती की रिपोर्ट पर प्रोफेसर के खिलाफ भी केस दर्ज हो चुका है। दोनों पक्षों की शिकायतों की निष्पक्ष जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। …………………….. इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए… प्रोफेसर ने सेक्स करने कहा, लड़की ने जड़े थप्पड़, VIDEO:कहा- मैं शादी करने वाली हूं, तुमको नोंचकर रख दूंगी, मंगेतर के सामने पीटा छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पड़ोसी युवती ने प्रोफेसर का कॉलर पकड़कर उसे दो थप्पड़ जड़ दिए। युवती का आरोप है कि शासकीय महाविद्यालय के प्रोफेसर रेमन भार्गव ने उस पर सेक्स करने के लिए दबाव बनाया। मना करने पर उसने अश्लील मैसेज भेजे और कॉल करके परेशान करने लगा। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here