Homeदेशजयपुर के चिड़ियाघर में टाइगर का हमला, महिला की मौत:नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क...

जयपुर के चिड़ियाघर में टाइगर का हमला, महिला की मौत:नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में हादसा, बाड़े के अंदर चली गई थी

जयपुर के नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क (चिड़ियाघार) में टाइगर शिवाजी के हमले में महिला की मौत हो गई। हादसा बुधवार सुबह हुआ। जानकारी के अनुसार महिला मजदूर टाइगर के एन्क्लोजर (बाड़ा) के अंदर चली गई थी। इस घटना के बाद बायोलॉजिकल पार्क में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पार्क प्रशासन और संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचे। महिला मजदूर एन्क्लोजर के अंदर कैसे पहुंची और उस समय सुरक्षा व्यवस्था में क्या चूक हुई? इसकी जांच की जा रही है। यहां कुल 13 बाघ-बाघिन नाहरगढ़ देश का एकमात्र ऐसा बायोलॉजिकल पार्क है, जहां रेस्क्यू सेंटर, सफारी और जू तीनों एक ही जगह हैं। यहां देश के सबसे ज्यादा यंग टाइगर मौजूद हैं, जिनमें दो व्हाइट टाइगर भी शामिल हैं। युवा बाघों को एक किलोमीटर के सुरक्षित दायरे में रखा गया है। यहां 13 टाइगर रहते हैं। 5 बाघ की उम्र 8 महीने हैं, जबकि 2 डेढ़ साल के हैं। बाकी सभी बड़े हैं। खबर अपडेट की जा रही है… …. टाइगर के हमले से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए…. रणथंभौर में टाइगर ने रेंजर को मार डाला:गर्दन पर दांतों और नाखून से किया हमला, 20 मिनट तक शव पर बैठा रहा सवाई माधोपुर के रणथंभौर टाइगर रिजर्व में पिछले साल टाइगर के हमले में एक रेंजर की मौत हो गई थी। टाइगर रिजर्व के जोन नंबर-3 में बाघ ने रेंजर की गर्दन पर दांतों और नाखून से हमला किय था। टाइगर 20 मिनट तक रेंजर के शव पर बैठा रहा था। पूरी खबर पढ़िए…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here