Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ में मानसून फिर एक्टिव, बिलासपुर में बाढ़ के हालात:NH पर भरा...

छत्तीसगढ़ में मानसून फिर एक्टिव, बिलासपुर में बाढ़ के हालात:NH पर भरा पानी, स्कूलों में छुट्टी, नदी-नाले उफार पर; 5 मेमू ट्रेनें कैंसिल

छत्तीसगढ़ में मानसून फिर से एक्टिव हो गया है। बिलासपुर में हो रही लगातार बारिश से नेशनल हाईवे पर जलभराव हो गया है। कई जगहों पर सड़क के ऊपर 4 से 5 फीट तक पानी बह रहा है, जिससे इस मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बंद हो गया है। वहीं कोटमीसोनार में लीलागर नदी के पुल के ऊपर से पानी बह रहा है। इस मार्ग को भी एहतियातन बंद कर दिया गया है। प्रशासन ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने और वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील की है। मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर एरिया के असर से प्रदेश में अगले 3 दिनों तक बारिश की गतिविधियां तेज रहेंगी। वहीं अगले एक सप्ताह तक अलग-अलग जिलों में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। आज (शुक्रवार) भी कई जिलों में भारी बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है। रायपुर, दुर्ग समेत कई इलाकों में रातभर से बूंदाबांदी जारी है। उधर, रायगढ़ में गुरुवार शाम आकाशीय बिजली गिरने से प्रभा एक्का (55) की मौत हो गई। वह जंगल में पुटू (जंगली मशरूम) बीनने गई थीं, तभी अचानक मौसम बदला और बिजली की चपेट में आ गईं। बिलासपुर में श्रीकांत वर्मा मार्ग, हंसा विहार, मित्र विहार, सरकंडा के बंधवापारा, जोरापारा और शिवम होम्स समेत कई इलाकों की सड़कों और घरों में पानी भर गया। हालात को देखते हुए बिलासपुर जिले के स्कूलों में आज छुट्टी कर दी गई है। रेलवे ट्रैक पर पानी भरने से 5 मेमू ट्रेनें रद्द कर दी गई है। 3 के रूट बदले गए हैं। पढ़ें ये खबर… पहले ये तस्वीर देखिए… मौसम की पल-पल की अपडेट जानने के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए….

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here