Homeमध्यप्रदेशPM की अपील का बीजेपी नेताओं पर ही असर नहीं:200 गाड़ियों के...

PM की अपील का बीजेपी नेताओं पर ही असर नहीं:200 गाड़ियों के काफिले के साथ पदभार ग्रहण करने पहुंचे पाठ्यपुस्तक निगम के अध्यक्ष; लगा जाम

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इजराइल-ईरान युद्ध के कारण वैश्चिक परिस्थितियों को देखते हुए देशवासियों से डीजल-पेट्रोल का संयमित उपयोग करने की अपील की है। पीएम ने एक साल तक सोना न खरीदने, गैरजरूरी विदेश यात्रा टालने की अपील भी पीएम ने नागरिकों से की है। पीएम मोदी की अपील का बीजेपी के ही नेताओं पर असर नहीं हो रहा है। पाठ्यपुस्तक निगम के नए अध्यक्ष बनाए गए सौभाग्य सिंह ठाकुर उज्जैन से दो सौ से ज्यादा गाड़ियों का काफिला लेकर भोपाल पहुंचे। यहां उन्होंने प्रदेश भाजपा कार्यालय में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी के साथ कार्यालय परिसर में लगी पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। हाईवे से लेकर भोपाल के रास्तों पर लगा जाम
उज्जैन से भोपाल के रास्ते में सौभाग्य सिंह ठाकुर के काफिले के कारण कई जगहों पर लंबा जाम लग गया। भीषण गर्मी में जाम के कारण वाहनों में सवार यात्री और खासकर बच्चे, बुजुर्ग परेशान होते नजर आए। भोपाल में बीजेपी ऑफिस से लेकर बोर्ड ऑफिस, डीबी मॉल के सामने से लेकर अरेरा हिल्स तक जाम लगता रहा। सौभाग्य सिंह ठाकुर के पदभार ग्रहण से जुड़ी तस्वीरें

पीएम मोदी ने देशवासियों से ये की है अपील प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 10 मई को हैदराबाद में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में नागरिकों से आर्थिक संयम और सादगी की अपील की। पीएम ने कहा कम से कम एक साल तक अनावश्यक या डिस्क्रिशनरी सोने की खरीदारी टालें। गैर-जरूरी विदेश यात्राएं, वेकेशन या डेस्टिनेशन वेडिंग एक साल के लिए स्थगित करें। देश में ही पर्यटन और शादियां करें। पीएम ने कहा वर्क फ्रॉम होम को बढ़ावा दें, ऑनलाइन मीटिंग्स करें, मेट्रो, पब्लिक ट्रांसपोर्ट का उपयोग करें, कारपूलिंग करें, इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर बढ़ें।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here