Homeछत्तीसगढ़एग्जाम देने के बावजूद 10वीं में फेल किया:दोबारा परीक्षा के बाद सप्लीमेंट्री...

एग्जाम देने के बावजूद 10वीं में फेल किया:दोबारा परीक्षा के बाद सप्लीमेंट्री का रिजल्ट थमाया, 3 साल घुमाते रहे; कलेक्ट्रेट पहुंचा परिवार

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में 10वीं बोर्ड परीक्षा में लापरवाही सामने आई है। भारती साहू का आरोप है कि एग्जाम देने के बावजूद उसे फेल कर दिया गया। मानसिक रूप से परेशान छात्रा और उसके परिजन शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे और न्याय की मांग की। शिकायत के मुताबिक, छात्रा ने सभी विषयों की परीक्षा दी थी, लेकिन एक सब्जेक्ट में उसे अब्सेंट दिखाकर फेल कर दिया गया। मामला साल 2023 का है। 3 साल से छात्रा को रिजल्ट सुधारने का आश्वासन दिया गया। दोबारा परीक्षा दिलाई गई, लेकिन रिजल्ट में सप्लीमेंट्री दिखाया गया। मामला उपरवाह के घुमका ब्लॉक के सरकारी स्कूल का है। स्कूल की प्रिंसिपल निखिला वर्मा ने कहा कि परीक्षा में भारती साहू नाम की तीन छात्राएं शामिल हुई थीं, जिसके कारण भ्रम की स्थिति हुई। वहीं, DEO ने पूरे मामले में कार्रवाई की बात कही है और छात्रा को संशोधित अंकसूची जारी करने के लिए मंडल को पत्र लिखा है। टीचरों पर गलत जानकारी भेजने का आरोप घुमका क्षेत्र के ग्राम उपरवाह निवासी मिथिलेश साहू ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी भारती साहू साल 2023 में 10वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल हुई थी। छात्रा ने सभी विषयों की परीक्षा दी थी। इंग्लिश के प्रोजेक्ट में भी वह उपस्थित थी। इसके बावजूद रिजल्ट में उसे अब्सेंट दिखाया गया और वह फेल हो गई। छात्रा के पिता का आरोप है कि स्कूल के परीक्षा प्रभारी और संबंधित टीचरों की लापरवाही के कारण छात्रा की उपस्थिति की गलत जानकारी माध्यमिक शिक्षा मंडल, रायपुर को भेजी गई। सुधार का आश्वासन देते रहे, सप्लीमेंट्री में पास किया पूरा मामला सामने आया तो परिवार वालों ने स्कूल से जानकारी ली। शिकायत के अनुसार, परीक्षा प्रभारी ने गलती सुधारने के बजाय छात्रा और उसके परिजनों को यह बताया कि सप्लीमेंट्री का फॉर्म भरने के बाद मार्कशीट में सुधार हो जाएगा। इसके बाद छात्रा को दोबारा पूरक परीक्षा दिलाई गई। इसका रिजल्ट आया तो छात्रा को पास कर दिया गया, लेकिन सप्लीमेंट्री दिखाया गया। परिजनों का कहना है कि मूल बोर्ड परीक्षा में उपस्थित होने के बावजूद उसे सप्लीमेंट्री में पास किया। विधायक बोली- समय पर न्याय मिले डोंगरगढ़ विधायक हर्षिता बघेल ने कहा कि शिक्षा मंडल की व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। एक गलती के कारण बच्ची का भविष्य प्रभावित हो रहा है। भारती हमेशा अच्छे अंक लाने वाली छात्रा रही है, लेकिन उसे दबाव में आकर दोबारा परीक्षा देनी पड़ी। इस पूरे मामले के कारण वह मानसिक रूप से काफी परेशान है। विधायक ने कहा कि यह केवल एक मामला नहीं है, बल्कि छत्तीसगढ़ में ऐसे कई मामले सामने आ रहे हैं, जहां बच्चों की गलती नहीं होने के बावजूद उन्हें परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने बताया कि इस मामले को लेकर उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी से बात की है। अधिकारी ने जांच चलने की बात कही है, लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी भारती को न्याय के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। विधायक ने कहा कि भारती को न्याय मिलना चाहिए। साथ ही छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल में हुई कथित गड़बड़ियों की पुख्ता जांच कर जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए।उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। परिजनों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर मांगी निष्पक्ष जांच मामले को लेकर छात्रा के परिजन स्थानीय डोंगरगढ़ विधायक हर्षिता बघेल के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। परिजनों ने मांग की है कि 10वीं बोर्ड परीक्षा में छात्रा की वास्तविक उपस्थिति और परीक्षा से संबंधित सभी रिकॉर्ड की जांच कराई जाए। इसके साथ ही परिजनों ने छात्रा को उसकी प्रथम/मूल परीक्षा के वास्तविक अंकों के आधार पर सुधारयुक्त परिणाम और अंकसूची जारी करने की मांग की है। DEO बोले- कार्रवाई होगी जिला शिक्षा अधिकारी प्रवास सिंह बघेल ने कहा कि इस प्रशासनिक कार्रवाई के बाद अब मामले में जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई और छात्रा के संशोधित परिणाम की प्रक्रिया पर नजर रहेगी। मामला साल 2023 की परीक्षा से जुड़ा होने के कारण संबंधित रिपोर्ट के आधार पर पूरी स्थिति स्पष्ट होगी। ……………………. इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… छत्तीसगढ़ में 4 लाख में बने फर्जी निवास प्रमाणपत्र: CRPF में भर्ती होने दूसरे राज्यों के कैंडिडेट्स ने बनवाए फेक सर्टिफिकेट, कई कर रहे नौकरी छत्तीसगढ़ में फर्जी निवास प्रमाण पत्र के जरिए CRPF में भर्ती होने वाले जवान की गिरफ्तारी के बाद बड़ा खुलासा है। पुलिस ने फेक सर्टिफिकेट बनाने वाले गिरोह के मास्टरमाइंड समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह फर्जी निवास प्रमाणपत्र बलरामपुर तहसील से जारी किया गया था…पढ़िए पूरी खबर

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here