Homeमध्यप्रदेशMP में पेट्रोल 5 रुपए, डीजल ₹3 महंगा:भोपाल में नायरा का पेट्रोल...

MP में पेट्रोल 5 रुपए, डीजल ₹3 महंगा:भोपाल में नायरा का पेट्रोल 119.81, डीजल 102.59 रुपए लीटर; 275 पंपों पर रोज 9,000 लीटर खपत

नायरा एनर्जी ने शनिवार को देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ा दीं। इसका असर मध्य प्रदेश में भी पड़ा है। कंपनी ने यहां पेट्रोल 5 रुपए और डीजल 3 रुपए प्रति लीटर महंगा किया है। प्रदेश में नायरा के करीब 275 पेट्रोल पंप हैं, जहां रोजाना करीब 9 हजार लीटर पेट्रोल-डीजल की खपत होती है। वहीं, भोपाल में नायरा के 8 पंप हैं। पंप संचालक बृजेंद्र सिंह के मुताबिक, शुक्रवार को पेट्रोल 114.81 रुपए और डीजल 99.59 रुपए प्रति लीटर था। शनिवार को बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल 119.81 रुपए और डीजल 102.59 रुपए प्रति लीटर हो गया। कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद फैसला कंपनी के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आई है। रिटेल कीमतों और बढ़ती लागत के बीच के अंतर को कम करने के लिए पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाने का फैसला लिया गया है। मार्च में भी बढ़ाए थे दाम, जुलाई में घटाए इस साल की शुरुआत में ईरान संघर्ष के कारण ग्लोबल एनर्जी सप्लाई प्रभावित हुई थी। इसके बाद नायरा ने 26 मार्च को पेट्रोल 5 रुपए और डीजल 3 रुपए प्रति लीटर महंगा किया था। बाद में पश्चिम एशिया में तनाव कम होने और अंतरराष्ट्रीय क्रूड के दाम घटने पर कंपनी ने 1 जुलाई को पेट्रोल 5 रुपए और डीजल 3 रुपए प्रति लीटर सस्ता कर दिया था। अब कंपनी ने एक बार फिर दोनों ईंधनों के दाम बढ़ा दिए हैं। सरकारी तेल कंपनियों ने रेट नहीं बदले इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC), भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (HPCL) ने शनिवार को पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया। जियो ने भी फिलहाल कीमतें नहीं बढ़ाई हैं। भोपाल में इन कंपनियों के पेट्रोल की कीमत करीब 114.54 रुपए और डीजल की कीमत 99.64 रुपए प्रति लीटर है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here