बिहार के गया में पितरों का पिंडदान और श्राद्ध कर्म कर लौट रहे डॉक्टर और प्रिंसिपल भाइयों की इनोवा कार मैहर के पास डिवाइडर से टकरा गई। शनिवार तड़के 3 बजे हुए हादसे में दोनों की मौके पर मौत हो गई, जबकि ड्राइवर गंभीर रूप से घायल है। घटना पौड़ी गांव के पास की है। मृतकों की पहचान दमोह के डॉक्टर संजय गंगेले (59) और उनके बड़े भाई प्रिंसिपल सुधीर गंगेले (61) के रूप में हुई है। वहीं ड्राइवर राजा रैकवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कार का नंबर (MP 20 BA 5139) है। हादसे के बाद इसके परखच्चे उड़ गए। देखिए तस्वीरें ड्राइवर को झपकी लगने की आशंका आशंका जताई जा रही है कि देर रात सफर के दौरान कार चला रहे ड्राइवर को झपकी आ गई। इस कारण उसने वाहन से नियंत्रण खो दिया। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। पत्नी भी जानी-मानी स्त्री रोग विशेषज्ञ मृतक डॉ. संजय गंगेले की पत्नी डॉ. श्रद्धा गंगेले भी दमोह की जानी-मानी स्त्री रोग विशेषज्ञ हैं, जो हादसे के वक्त किसी काम से भोपाल गई हुई थीं। परिजन के पहुंचने के बाद होगा पोस्टमॉर्टम हादसे की खबर मिलते ही मैहर पुलिस ने दमोह में परिजन को सूचना दे दी है। परिजन मैहर के लिए रवाना हो चुके हैं। उनके पहुंचने के बाद शवों का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। मैहर पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। यह खबर भी पढ़ें हार्वेस्टर से टकराई कार, युवक की गर्दन धड़ से अलग बैतूल-इंदौर फोरलेन पर चिचोली थाना क्षेत्र के कुम्हली-दनोरा के बीच शुक्रवार रात कार और हार्वेस्टर की टक्कर हो गई। हादसे के बाद कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें कार सवार 20 वर्षीय अंकित चंदेल की मौके पर मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि उसकी गर्दन धड़ से अलग हो गई। पढ़ें पूरी खबर
