MP दिनभर में आज दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। दिनभर की 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते हैं, एमपी में आज, क्या रहा खास. 1. रेत निकालने से रोका तो युवक पर चढ़ाया ट्रैक्टर, मौत सिंगरौली में रेत निकालने से रोकने पर युवक अरुण कोल को ट्रैक्टर से कुचल दिया गया। हादसे में उसकी मौत हो गई। परिजन साढ़े 7 घंटे तक थाने में बैठे रहे। उनका आरोप है कि पुलिस ने FIR तक दर्ज नहीं की। पढ़ें पूरी खबर 2. कुलसचिव से बहस के बाद NSUI जिलाध्यक्ष ने उठाया जूता उज्जैन की विक्रम यूनिवर्सिटी में NSUI के प्रदर्शन के दौरान हंगामा हुआ। कुलसचिव से बहस के बाद जिलाध्यक्ष ने जूता उठा लिया। प्रदर्शनकारियों ने नेमप्लेट उखाड़ी और गेट तोड़ने की कोशिश की। पढ़ें पूरी खबर 3. MBBS स्टूडेंट के फ्लैट में नाबालिग गर्लफ्रेंड से रेप; दोस्त ने बुलाई एंबुलेंस; बॉयफ्रेंड हिरासत में विदिशा में MBBS स्टूडेंट के फ्लैट में नाबालिग गर्लफ्रेंड से रेप का मामला सामने आया है। घटना के बाद किशोरी के प्राइवेट पार्ट से ब्लीडिंग होने लगी। उसकी चीखें सुनकर दोस्त ने एंबुलेंस बुलाई। पुलिस ने बॉयफ्रेंड को हिरासत में लिया है। पढ़ें पूरी खबर 4. भोपाल मास्टर प्लान में आवासीय इलाकों में कमर्शियल गतिविधियों पर आपत्ति भोपाल के मास्टर प्लान 2047 को लेकर सुनवाई में आवासीय इलाकों में कमर्शियल गतिविधियों पर आपत्ति जताई गई। वेस्टर्न बायपास को लेकर रिटायर्ड IAS ने आपत्ति दर्ज कराई। विधायक ने 5 कॉलोनियों को नियम विरुद्ध अनुमति देने का मुद्दा उठाया। पढ़ें पूरी खबर 5. जबलपुर-उज्जैन समेत 16 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे मध्यप्रदेश में ठंड बढ़ रही है। जबलपुर और उज्जैन समेत 16 शहरों में तापमान 15 डिग्री से नीचे पहुंच गया। इंदौर प्रदेश का दूसरा सबसे ठंडा शहर रहा। मौसम विभाग ने 2 दिन बाद मावठा गिरने के आसार जताए हैं। पढ़ें पूरी खबर 6. लेडी डॉक्टर से पूछा- अपने कपड़े का साइज बताओ, HOD का ऑडियो वायरल रीवा मेडिकल कॉलेज में HOD पर लेडी डॉक्टर से आपत्तिजनक बातें करने के आरोप लगे हैं। वायरल ऑडियो में वे कपड़ों का साइज पूछते सुनाई दे रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि काजल और क्रीम कलर के कुर्ते में खूबसूरत लगती हो। पढ़ें पूरी खबर 7. हाइवा के पहिए के नीचे आई बाइक सवार महिला, CCTV में हादसा कैद रीवा में बाइक सवार महिला हाइवा के पहिए के नीचे आ गई। वह अपने भाई और छोटी बच्ची के साथ मंदिर जा रही थी। हादसे का CCTV फुटेज सामने आया है। पढ़ें पूरी खबर पॉजिटिव खबर 8. झाबुआ में 5 हजार लोगों ने बनाई पानी की बूंद, वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज झाबुआ में 5 हजार लोगों ने मिलकर पानी की बूंद की आकृति बनाई। ‘आधा गिलास जल’ अभियान को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया। इस आयोजन के जरिए पानी बचाने का संदेश दिया गया। पढ़ें पूरी खबर खबर जरा हटके 9. विधायक ने पूछा- इस्तीफा दे दूं क्या? भीड़ बोली- दे दो रतलाम के सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार का एक वीडियो सामने आया है। उन्होंने भीड़ से पूछा- इस्तीफा दे दूं क्या? इस पर लोगों ने आवाज लगाई- दे दो। विधायक ने जवाब दिया- दे देंगे, चलो ठीक है, उसके लिए भोपाल जाना पड़ेगा। पढ़ें पूरी खबर कल क्या रहेगा खास 10. उज्जैन में कल ‘संविधान बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत प्रदर्शन उज्जैन में 17 नवंबर को ‘संविधान बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत प्रदर्शन किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी इसमें शामिल होंगे।
