Homeमध्यप्रदेशडायल 112 वाहन ने बाइक को मारी टक्कर:ऑन ड्यूटी गाड़ी में शराब...

डायल 112 वाहन ने बाइक को मारी टक्कर:ऑन ड्यूटी गाड़ी में शराब पी रहा था चालक; वीडियो बनाने वाले को ऑफर भी किया, नगर सैनिक सस्पेंड

विदिशा जिले के सिरोंज में रविवार रात को डायल 112 वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। वाहन चालक लवकुश शर्मा ड्यूटी के दौरान नशे में था और गाड़ी में बैठकर शराब पी रहा था। इसी दौरान उसने वाहन स्टार्ट किया और सामने से आ रहे बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार के हाथ में चोट आई है। बस स्टैंड पर लोगों ने वाहन को घेरा जानकारी के अनुसार, बाइक सवार बस स्टैंड स्थित पाटीदार कंपनी के ऑफिस जा रहा था। वह कंपनी में ड्राइवर के पद पर काम करता है। हादसे के बाद बस स्टैंड पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने डायल 112 वाहन को घेर लिया और चालक के नशे में होने की बात कही। लोगों ने वाहन में मौजूद शराब की बोतल निकालकर उसका वीडियो भी बनाया। वीडियो बनाने वालों को शराब पीने का दिया ऑफर प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चालक नशे में इस कदर था कि उसने वीडियो बना रहे लोगों को भी वाहन में बैठकर शराब पीने का ऑफर दे दिया। इसके बाद लोग चालक को लेकर थाने पहुंचे। देर रात चालक का मेडिकल परीक्षण कराया गया, जिसमें उसके नशे में होने की पुष्टि होने की जानकारी सामने आई है। हालांकि, बाइक सवार की ओर से घटना की शिकायत दर्ज नहीं कराई गई। नगर सैनिक सस्पेंड, चालक पर भी कार्रवाई घटना के समय डायल 112 वाहन पर नगर सैनिक संजू त्यागी की भी ड्यूटी थी। सिरोंज एसडीओपी लोकेन्द्र सिंह ठाकुर ने उन्हें रात में ही निलंबित कर दिया। डायल 112 वाहन का संचालन निजी कंपनी जेबीके एवरग्रीन कर रही है। वाहन चालक लवकुश शर्मा आउटसोर्स कर्मचारी है। जानकारी के अनुसार, कंपनी के अधिकारी देर रात विदिशा से सिरोंज पहुंचे और चालक को निलंबित कर दिया। घटना से पुलिस की छवि पर उठे सवाल डायल 112 वाहन लोगों की सुरक्षा और आपात स्थिति में मदद के लिए तैनात रहते हैं। ऐसे में इसी वाहन के चालक पर नशे में टक्कर मारने का आरोप लगने से मामला चर्चा में है। घटना के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली और आपातकालीन सेवा में तैनात कर्मचारियों की जवाबदेही पर सवाल उठ रहे हैं।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here