Homeछत्तीसगढ़IPL 2026...रायपुर में RCB के मुंबई और KKR से मैच:विराट-रोहित लगाएंगे चौके-छक्के,...

IPL 2026…रायपुर में RCB के मुंबई और KKR से मैच:विराट-रोहित लगाएंगे चौके-छक्के, सुरक्षा-सुविधा पर फोकस, VIP सीटें बढ़ाने की तैयारी

रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अपने 2 घरेलू मैच खेलेगी। RCB का एक मुकाबला 10 मई को मुंबई इंडियंस के साथ होगा, वहीं दूसरा मुकाबला 13 मई को कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ होगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आईपीएल 2026 के दूसरे चरण का शेड्यूल जारी कर दिया है। ग्रुप स्टेज के बचे हुए 50 मुकाबले 13 अप्रैल से 24 मई 2026 के बीच खेले जाएंगे। रायपुर के मैदान पर विराट कोहली, रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या जैसे स्टार प्लेयर खेलेंगे। वहीं KKR का भी एक मुकाबला होना है, ऐसे में चर्चा है कि टीम के ओनर शाहरुख खान भी रायपुर आ सकते हैं। वीआईपी सीटों की संख्या बढ़ाने की तैयारी आगामी आईपीएल मैचों को देखते हुए शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में दर्शकों की सुविधाओं में बड़ा इजाफा होने जा रहा है। गोल्ड और प्लैटिनम श्रेणी की सीटों में पहले से कहीं ज्यादा बेहतर सुविधाएं दी जाएंगी, जिससे मैच देखने का अनुभव और शानदार हो जाएगा। छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ की ओर से वीआईपी सीटों की संख्या बढ़ाने की तैयारी चल रही है। गोल्ड और प्रीमियम टिकट वाली सीटों में इजाफा किया जाएगा, ताकि ज्यादा से ज्यादा क्रिकेट प्रेमी इन श्रेणियों में मैच का मजा ले सकें। हालांकि स्टेडियम की मौजूदा बैठक व्यवस्था में नई सीटें जोड़ने की गुंजाइश सीमित है, फिर भी आधा दर्जन से ज्यादा नई वीआईपी सीटों की विशेष व्यवस्था करने पर काम चल रहा है। साथ ही, वीआईपी मेहमानों के लिए अलग से सीटों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। सुरक्षा और सुविधा पर विशेष फोकस छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ के मुताबिक, शेड्यूल के जारी होने के बाद आरसीबी की मैनेजमेंट टीम एक बार फिर रायपुर आएगी और स्टेडियम में चल रही तैयारियों का जायजा लेकर अंतिम प्लान तैयार करेगी। इस बार आरसीबी प्रबंधन ने दर्शकों की सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। पिछली बार चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुई भगदड़ की घटना से सबक लेते हुए इस बार पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या भगदड़ की स्थिति न बने। रायपुर में भारी संख्या में दर्शक मैच देखने पहुंचते हैं, इसलिए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए जा रहे हैं। खासतौर पर स्टार खिलाड़ी विराट कोहली की लोकप्रियता को ध्यान में रखते हुए उनकी सुरक्षा व्यवस्था को बेहद मजबूत रखा जाएगा। रायपुर को मैच मिलने के पीछे बड़े कारण- पहले ही कर दिया था वादा जब IPL 2026 की तैयारी चल रही थी, तब एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर अनिश्चितता थी। जून 2025 में RCB की IPL जीत के बाद हुई भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई थी, जिसके बाद कर्नाटक सरकार ने स्टेडियम पर प्रतिबंध लगा दिया था। सुरक्षा को लेकर अनिश्चितता होने पर RCB ने छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ और राज्य सरकार से बात की थी और 2 मैच रायपुर में खेलने का पहले ही वादा कर लिया था। बाद में चिन्नास्वामी को मंजूरी मिल गई, लेकिन RCB ने रायपुर वाला वादा निभाने का फैसला किया। RCB के CEO राजेश मेनन ने कहा कि जब अनिश्चितता थी तब जो कमिटमेंट किया गया, उसे पूरा करना जरूरी है। इससे फैंस और आयोजकों में भ्रम भी नहीं फैलेगा। रायपुर की तैयारियां अच्छी रायपुर स्टेडियम पहले भी IPL मैच होस्ट कर चुका है (2016 में दिल्ली डेयरडेविल्स का होम वेन्यू रहा)। RCB अधिकारियों ने दिसंबर 2025 में स्टेडियम का निरीक्षण किया और सुविधाओं से प्रभावित हुए। छत्तीसगढ़ सरकार ने पूरा सहयोग दिया था। 2016 में हुआ था आखिरी IPL मैच 2016 में रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में IPL 2016 के दो मैच खेले गए थे, जो कि दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) के घरेलू मैच थे। इन मैचों में दिल्ली का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) से हुआ था, जो 20 मई और 22 मई 2016 को खेले गए थे। इसके बाद से ही छत्तीसगढ़ के क्रिकेट फैंस IPL की वापसी का इंतजार कर रहे थे। BCCI के अधीन स्टेडियम, सभी सुविधाओं से लैस अब रायपुर का शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम पूरी तरह बीसीसीआई के अधीन है और अंतरराष्ट्रीय मानकों की सभी सुविधाओं से लैस है। ऐसे में न सिर्फ IPL मुकाबलों का आयोजन संभव हुआ है, बल्कि बड़े सितारों के खेलने की संभावना भी बढ़ गई है। विराट कोहली को एक्शन में देखने की उम्मीद RCB के मैच रायपुर में होने से क्रिकेट प्रेमियों को विराट कोहली समेत पूरी टीम को एक्शन में देखने का मौका मिलेगा। वहीं मुंबई इंडियंस से रोहित शर्मा, सूर्या कुमार यादव और हार्दिक पांड्या जैसे स्टार प्लेयर भी खेलते हुए दिखेंगे। KKR के साथ मुकाबला होने से शाहरुख खान के भी रायपुर आने की उम्मीद है। ………………….. इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… IND vs SA रायपुर वनडे में भारत की हार: फैन्स बोले-हारने का गम, कोहली के शतक की खुशी; मैच के दौरान ग्राउंड में घुसा युवक भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा वनडे रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में खेला गया। विराट कोहली और ऋतुराज गायकवाड़ के शतकों की बदौलत भारत ने दूसरे वनडे में साउथ अफ्रीका को 359 रन का टारगेट दिया था। साउथ अफ्रीका के प्लेयर्स ने शानदार बैटिंग करते हुए आखिरी ओवर में जीत हासिल कर ली। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here