Homeछत्तीसगढ़IGKV में पेपर लीक का तीसरा मामला:फंडामेंटल्स ऑफ जेनेटिक्स का पेपर लगभग...

IGKV में पेपर लीक का तीसरा मामला:फंडामेंटल्स ऑफ जेनेटिक्स का पेपर लगभग पांच घंटे पहले व्हाट्सएप पर वायरल, कुलपति बोले- जानकारी नहीं

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) में पेपर लीक का एक और मामला सामने आया है। बीएससी फर्स्ट ईयर के फंडामेंटल्स ऑफ जेनेटिक्स का पेपर 19 अगस्त को सुबह 10 बजे होना था। लेकिन परीक्षा से करीब 5 से 6 घंटे पहले ही सुबह 4 से 5 बजे के बीच पेपर की PDF स्टूडेंट्स के बीच वायरल हो गई। वायरल हुई PDF और एग्जाम में पूछे गए सवाल बिल्कुल एक जैसे थे। PDF में पेपर के तीनों पार्ट के सभी सवाल मौजूद थे। इतना ही नहीं, 6 नंबर वाले लॉन्ग आंसर क्वेश्चन भी पहले से PDF में मौजूद थे और उनके आंसर भी दिए गए थे। सुबह वायरल हुआ पेपर, सुबह 10 बजे एग्जाम 19 अगस्त की सुबह जेनेटिक्स का पेपर स्टूडेंट्स के बीच पहुंच गया। वायरल PDF में पार्ट-ए, पार्ट-बी और पार्ट-सी के सवाल मौजूद थे। पार्ट-ए में लिंकज, सेल साइकिल, ट्रांसक्रिप्शन, मल्टीपल एलील्स, डबल हैप्लायड और प्लियोट्रापी से जुड़े सवाल थे। पार्ट-बी में यूकैरियोटिक क्रोमोसोम, एपिस्टेसिस, जीन इंटरैक्शन, मेंडल के लॉज, म्यूटेशन, क्वांटिटेटिव और क्वालिटेटिव ट्रेट्स और जेनेटिक कोड से जुड़े सवाल पूछे गए। देखिए तस्वीरें…
6 नंबर के सवाल भी PDF में पहले से थे मामले का सबसे गंभीर हिस्सा पार्ट-सी है। इसमें 6 नंबर के लॉन्ग क्वेश्चन पूछे गए थे। वायरल PDF में ये सवाल पहले से मौजूद थे और इनके डिटेल्ड आंसर भी दिए गए थे। इनमें मीयोसिस-1, स्ट्रक्चरल और न्यूमेरिकल क्रोमोसोमल एबरेशन, क्रोमोसोमल थ्योरी ऑफ इनहेरिटेंस, साइटोप्लाज्मिक इनहेरिटेंस, सेक्स लिमिटेड और सेक्स इन्फ्लुएंस्ड ट्रेट्स, हैप्लायड-डिप्लायड, क्रॉसिंग ओवर-ट्रांसलोकेशन और DNA स्ट्रक्चर से जुड़े सवाल शामिल थे। पहले कीट विज्ञान, फिर प्लांट पैथोलॉजी का पेपर लीक IGKV में पेपर लीक का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले एंटोमोलॉजी यानी कीट विज्ञान का पेपर परीक्षा से करीब 2 घंटे पहले वायरल हुआ था। इसके बाद यूनिवर्सिटी ने परीक्षा कैंसिल कर दी थी। पुलिस जांच में एक प्रोफेसर समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद प्लांट पैथोलॉजी का पेपर लीक होने का मामला भी सामने आया। जांच में पता चला कि गिरफ्तार आरोपियों ने ही यह पेपर भी लीक किया था। पुलिस की जांच में यह बात सामने आई कि दोनों पेपर छात्रों तक पैसे लेकर पहुंचाए गए थे। अब इन दोनों परीक्षाओं को सितंबर के पहले सप्ताह में दोबारा कराया जाएगा। कुलपति बोले- अभी एक ही पेपर लीक की सूचना मिली थी आईजीकेवी के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने कहा कि उन्हें अभी तक सिर्फ एक पेपर लीक होने की जानकारी मिली थी। इस मामले की शिकायत पुलिस से की गई थी। पुलिस जांच में दो पेपर लीक होने की बात सामने आई। इसके बाद दोनों परीक्षाएं कैंसिल कर दोबारा कराने के निर्देश दिए गए। कुलपति ने कहा कि अगर जेनेटिक्स के पेपर में भी लीक की जानकारी सामने आती है तो इस मामले में भी कार्रवाई की जाएगी। ………………………. इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…. IGKV पेपर लीक के बाद 2 परीक्षाएं रद्द:सितंबर के पहले सप्ताह में दोबारा होंगी, अब तक 6 गिरफ्तार, प्राचार्य-मास्टरमाइंड बर्खास्त इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) के पेपर लीक मामले में दुर्ग के भारती कॉलेज के असिस्टेंट लेक्चरर समेत 6 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में सभी आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here