Homeमध्यप्रदेशडिलीवरी के बाद नहीं रुकी ब्लीडिंग, महिला की मौत:परिजन बोले- 2 घंटे...

डिलीवरी के बाद नहीं रुकी ब्लीडिंग, महिला की मौत:परिजन बोले- 2 घंटे इलाज नहीं किया; फिर डॉक्टर ने इंदौर ले जाओ कह दिया

खरगोन जिला अस्पताल के आईसीयू में शनिवार को प्रसव के बाद 23 साल की महिला की मौत हो गई। महिला की पहचान छाया पति लखन कौर के रूप में हुई है। वह बिस्टान थाना क्षेत्र के गारी गांव की रहने वाली थी। उसे बिस्टान अस्पताल से रेफर किया गया था। शुक्रवार रात जिला अस्पताल में ऑपरेशन से उसका प्रसव कराया गया। इसके बाद उसे ज्यादा खून बहने लगा, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। उसे आईसीयू में भर्ती कर इलाज चल रहा था, लेकिन शनिवार को उसकी मौत हो गई। वहीं, महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया था। उसे आईसीयू में रखा गया है। ड्यूटी डॉक्टर बच्चे के स्वास्थ्य पर निगरानी रखे हुए है। फिलहाल उसकी स्थिति ठीक है। अस्पताल में जमकर हंगामा महिला की मौत की खबर मिलते ही परिजन गुस्सा हो गए। उन्होंने डॉक्टर और स्टाफ पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। परिजनों ने जिला अस्पताल में जमकर हंगामा किया। दोपहर करीब 12 बजे जैतापुर थाने से सब इंस्पेक्टर ममता वास्कले पुलिस टीम के साथ अस्पताल पहुंची। उन्होंने परिजनों को जांच और कार्रवाई का भरोसा दिलाकर समझाया। भाई बोला- इलाज में लापरवाही हुई मृतक के भाई शेरसिंह जुनेजा ने आरोप लगाया कि बिस्टान से जिला अस्पताल लाने के बाद करीब दो घंटे देरी से इलाज शुरू किया गया। इस बीच उसकी तबीयत और ज्यादा बिगड़ गई। डॉक्टरों ने बताया कि ज्यादा खून बहने से हालत गंभीर है। इंदौर ले जाने को कहा। साथ ही यहां डिलीवरी में बच्चेदानी निकालने की स्थिति भी बताई। उन्होंने कहा था कि मां और बच्चे को कुछ नहीं होगा। रात में डिलीवरी तो हुई, लेकिन ब्लीडिंग बंद नहीं हुई। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। जैतापुर थाना सब इंस्पेक्टर ममता वास्कले ने बताया कि प्रसव के बाद तबीयत बिगड़ने से छाया की मौत हुई है। पुलिस ने परिजनों को पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच और सही कार्रवाई का भरोसा दिया है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here