Homeमध्यप्रदेशइंदौर में चलती कार में लगी आग, चालक अंदर फंसा:ट्रैफिक पुलिस ने...

इंदौर में चलती कार में लगी आग, चालक अंदर फंसा:ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर निकाला; लोडिंग वाहन में सीपीआर देते हुए अस्पताल लेकर पहुंचे

इंदौर में शनिवार को चोइथराम इलाके में चलती कार में अचानक आग लग गई। उस दौरान चालक कार के अंदर ही था। देखते ही देखते आग बढ़ गई और चालक भी इसकी चपेट में आकर झुलस गया। मौके पर तैनात ट्रैफिक पुलिस जवान तुरंत मदद के लिए पहुंचे और कार का कांच तोड़कर चालक को बाहर निकाला। घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस जवान उसे लोडिंग रिक्शा में लेकर सीपीआर देते हुए निजी अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद बताया कि चालक करीब 60 प्रतिशत झुलस गया है। फिलहाल उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। शनिवार दोपहर चोइथराम चौराहे पर यह घटनाक्रम हुआ। आग लगने के कारण इलाके में जाम की स्थिति भी बन गई। ट्रैफिक थाना जोन-4 के टीआई सुमित बिलोनिया अपनी टीम के साथ यातायात व्यवस्था संभाल रहे थे। इसी दौरान एक कार में अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आने से चालक अंदर ही झुलस गया और बाहर नहीं निकल पा रहा था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए टीआई बिलोनिया ने आरक्षक विजय, प्रधान आरक्षक कमल और एएसआई जेपी तिवारी की मदद से कार का कांच तोड़कर चालक को बाहर निकाला। तीन तस्वीरें देखिए लोडिंग रिक्शा में अस्पताल लेकर पहुंचे टीआई सुमित बिलोनिया ने बताया कि कार पुरानी थी और संभवत: शॉर्ट सर्किट के कारण उसमें आग लगी। आग लगने के बाद कार के सभी गेट लॉक हो गए थे। गेट खोलने की कोशिश की गई, लेकिन वे नहीं खुले। इसके बाद पुलिस जवानों ने कांच तोड़कर चालक को बाहर निकाला। घायल की पहचान रुपेश पिता दुलीचंद यादव, निवासी गायत्री नगर के रूप में हुई है। अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। पुलिस के मुताबिक, वह करीब 60 प्रतिशत झुलसा है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here