Homeमध्यप्रदेशजहरीली शराब से मौतों की जांच के लिए आयोग गठित:रिटायर्ड जस्टिस विष्णु...

जहरीली शराब से मौतों की जांच के लिए आयोग गठित:रिटायर्ड जस्टिस विष्णु प्रताप सिंह चौहान की एक सदस्यीय कमेटी तीन माह में देगी रिपोर्ट

सागर जिले के बंडा तहसील में जहरीली शराब पीने से हुई मौतों के मामले में राज्य शासन ने एक सदस्यीय न्यायिक जांच आयोग का गठन कर दिया है। हाई कोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस विष्णु प्रताप सिंह चौहान की अध्यक्षता में जांच आयोग इस पूरे मामले की पड़ताल करके शासन को रिपोर्ट सौंपेगा। आयोग तीन माह में अपनी जांच रिपोर्ट देगा। जांच के लिए तीन बिन्दु तय किए गए हैं और आयोग का मुख्यालय सागर रखा गया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि एक सदस्यीय जांच आयोग तीन बिंदुओं पर अपनी रिपोर्ट देगा। पहला जांच बिन्दु यह होगा कि जहरीली सरकार शराब के सेवन से हुई मृत्यु और अस्वस्थता की घटना का कारण क्या है? उसका स्वरूप और संबंधित परिस्थितियों का परीक्षण तथा तथ्यात्मक निर्धारण कर उसकी जानकारी आयोग देगा। जांच का दूसरा विषय संबंधित क्षेत्र के आबकारी अधिकारियों, पुलिस एवं अन्य जिम्मेदार अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा निर्धारित दायित्वों के निर्वहन की स्थिति का परीक्षण करने से संबंधित रहेगा। जांच का तीसरा विषय इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी नियंत्रण करने एवं निगरानी के लिए आवश्यक उपायों की सिफारिश करने से संबंधित है। आयोग का मुख्यालय सागर रहेगा। सामान्य प्रशासन विभाग ने कहा है कि आदेश जारी होने की तारीख से 3 महीने के भीतर आयोग अपनी जांच पूरी करेगा और रिपोर्ट राज्य शासन को सौंपेगा। ये खबर भी पढ़ें… MP जहरीली शराबकांड-मुख्य आरोपी को पैर में गोली मारकर पकड़ा मध्य प्रदेश के सागर में जहरीली शराब मामले में शुक्रवार को मुख्य आरोपी रवि लखेरा को पकड़ लिया गया। बरायठा के जंगल में पुलिस और रवि के बीच फायरिंग हुई, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लगी। आरोपी रवि को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। इस पर 20 हजार का इनाम था। एसपी अनुराग सुजानिया ने पुष्टि की है।पूरी खबर पढ़ें

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here