Homeमध्यप्रदेश3 करोड़ की सड़क हाथों से उखड़ रही, VIDEO:मुरैना में ठेकेदार बोला-...

3 करोड़ की सड़क हाथों से उखड़ रही, VIDEO:मुरैना में ठेकेदार बोला- कम्पटीशन में ज्यादा बचत नहीं होती, सब इंजीनियर बोले- सब ठीक है

मुरैना के पोरसा क्षेत्र में हुसैनपुरा से माधोपुरा तक पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा सड़क बनाई जा रही है। लेकिन निर्माण के दौरान ही सड़क की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क बनते ही उखड़ने लगी है। उनका कहना है कि सड़क हाथ और पैर से ही उखड़ रही है। इसका वीडियो बनाकर ग्रामीणों ने अधिकारियों को भेजा है। वीडियो सामने आने के बाद विभाग में हड़कंप मच गया। अब जिम्मेदार अधिकारी कमियों को ठीक कराने की बात कह रहे हैं। देखें तस्वीरें… 3 करोड़ की लागत से बन रही सड़क पोरसा क्षेत्र में ग्राम हुसैनपुरा से ग्राम माधोपुरा तक करीब 4 किलोमीटर लंबी डामर सड़क का निर्माण पीडब्ल्यूडी विभाग करा रहा है। विभाग ने इसका ठेका नागाइच कंस्ट्रक्शन कंपनी को दिया है। ग्रामीणों का आरोप है कि कंपनी ने सड़क की गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा। सड़क बनते ही हाथ और पैर से उखड़ने लगी। ग्रामीणों का कहना है कि डामर के नीचे गिट्टी की जगह केवल मिट्टी दिखाई दे रही है। उनका आरोप है कि सड़क निर्माण में पहले मिट्टी हटाकर गिट्टी बिछानी थी, उसे समतल कर रोलर चलाना था, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। इसी वजह से सड़क आसानी से उखड़ रही है। ठेकेदार बोले- कमी होगी तो सुधार देंगे पीडब्ल्यूडी की हुसैनपुरा-माधोपुरा सड़क का निर्माण कर रही नागाइच कंट्रक्शन के प्रोपराइटर ठेकेदार रामनिवास शर्मा के अनुसार सड़क ठीक है अगर कोई कमी है तो आप बता दीजिए हम सही करवा देंगे। वैसे भी अब कम्पटीशन में ज्यादा बचत नहीं होती। एसडीओ बोले- सब इंजीनियर से बात करें सड़क निर्माण की गुणवत्ता को लेकर जब पीडब्ल्यूडी के एसडीओ एल.एन. गुप्ता से इस बारे में पूछा तो उन्होंने पूरा मामला सब इंजीनियर ब्रजेश शर्मा के पाले में डाल दिया और कहा कि अगर कुछ गलत या अच्छा हुआ है तो वहां के जिम्मेदार वही हैं। सब इंजीनियर बोले- गलत काम का बिल नहीं पास किया जाएगा पीडब्ल्यूडी पोरसा के सब इंजीनियर ब्रजेश शर्मा ने कहा कि अभी सड़क तो ठीक है कोई कमी है तो हम देख कर उसे ठीक करवाएंगे। गलत बिल पास नहीं करेंगे।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here