Homeमध्यप्रदेशसरदारपुर विधायक बोले- जिले में जुआ-सट्टा, ड्रग्स कारोबार रुके:CM को पत्र लिखकर...

सरदारपुर विधायक बोले- जिले में जुआ-सट्टा, ड्रग्स कारोबार रुके:CM को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग, कहा- नशे का बढ़ता चलन युवाओं का भविष्य बिगाड़ रहा

धार जिले की सरदारपुर विधानसभा में जुआ-सट्टा, काला तेल, अवैध शराब और ड्रग्स का कारोबार बंद कराने के लिए विधायक प्रताप ग्रेवाल ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखा है। शनिवार शाम लिखे पत्र में उन्होंने इन अवैध कारोबारों पर तुरंत रोक लगाने और इसमें शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। विधायक ने कहा कि नशे और ड्रग्स का बढ़ता चलन युवाओं और बच्चों का भविष्य खराब कर रहा है। इससे क्षेत्र की सामाजिक व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है। शहरों-गांवों में चल रहा सट्टे का कारोबार विधायक प्रताप ग्रेवाल ने पत्र में लिखा कि सरदारपुर विधानसभा क्षेत्र के कई स्थानों पर खुलेआम अवैध कारोबार चल रहे हैं। क्षेत्र के प्रमुख शहरों और गांवों के सार्वजनिक स्थानों पर सट्टे का कारोबार किया जा रहा है। उन्होंने इंदौर-अहमदाबाद नेशनल हाईवे पर काले तेल के अवैध कारोबार का भी जिक्र किया। पत्र के मुताबिक, रात के अंधेरे में मिलीभगत से यह कारोबार चलने की शिकायतें सामने आ रही हैं। इसके अलावा क्षेत्र के कई गांवों में अवैध शराब की बिक्री भी जारी है। युवाओं-बच्चों के भविष्य पर जताई चिंता विधायक ने पत्र में नशे और ड्रग्स के बढ़ते प्रचलन पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि इससे युवाओं और बच्चों का भविष्य अंधकार की ओर जा रहा है। इन अवैध गतिविधियों से क्षेत्र की सामाजिक व्यवस्था प्रभावित हो रही है। साथ ही शासन-प्रशासन की छवि भी खराब हो रही है। अवैध कारोबार में शामिल लोगों पर कार्रवाई की मांग विधायक प्रताप ग्रेवाल ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि सरदारपुर विधानसभा क्षेत्र में चल रहे जुआ, सट्टा, काला तेल, अवैध शराब और ड्रग्स के कारोबार पर तुरंत रोक लगाई जाए। साथ ही इनके संचालन में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here