Homeमध्यप्रदेशमंडला; थानों में राष्ट्रीय एकता दिवस परेड का सीधा प्रसारण:पुलिसकर्मियों, CRPF जवानों,...

मंडला; थानों में राष्ट्रीय एकता दिवस परेड का सीधा प्रसारण:पुलिसकर्मियों, CRPF जवानों, विद्यार्थियों और नागरिकों ने सरदार पटेल के योगदान को याद किया

मंडला जिले के सभी पुलिस थानों में राष्ट्रीय एकता दिवस परेड का सीधा प्रसारण किया गया। कार्यक्रम सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती और राष्ट्रीय एकता दिवस पर आयोजित हुआ। शनिवार शाम हुए कार्यक्रम में पुलिस अधिकारी-कर्मचारी, सीआरपीएफ जवान, छात्र-छात्राएं और आम नागरिक शामिल हुए। जिले के अलग-अलग थानों में लोगों ने साथ बैठकर परेड का प्रसारण देखा। कार्यक्रम का उद्देश्य सरदार पटेल के राष्ट्र निर्माण में योगदान को याद करना और राष्ट्रीय एकता, अखंडता व सामाजिक सद्भाव का संदेश देना था। जिला मुख्यालय के कोतवाली थाने में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सतीश चतुर्वेदी, अनुविभागीय दंडाधिकारी शैलेन्द्र चौधरी और थाना प्रभारी शफीक खान मौजूद रहे। सीआरपीएफ और पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी-कर्मचारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में राष्ट्रीय एकता और देश की अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम की अन्य तस्वीरें…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here