Homeछत्तीसगढ़सरगुजा में बिजली गिरने से बच्ची की मौत:बारिश से बचने पेड़ के...

सरगुजा में बिजली गिरने से बच्ची की मौत:बारिश से बचने पेड़ के नीचे खड़ी थी, रायपुर में आज भी अलर्ट, 2-3° गिरेगा पारा

छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान फिलहाल सामान्य बना हुआ है। प्रदेश में शुक्रवार को एक से दो जगहों पर हल्की बारिश हुई है। मौसम विभाग की माने तो अगले 4 दिनों तक तापमान में कोई विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। लेकिन इसके बाद तापमान 2 से 3 डिग्री तक गिर सकता है। पिछले 24 घंटे की बात करें तो सबसे ज्यादा तापमान 38.9 डिग्री सेल्सियस रायपुर में दर्ज किया गया। सबसे कम न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया। इससे पहले रायपुर में अचानक मौसम बदला और तेज बारिश हुई। पश्चिम बंगाल से ओडिशा तक बने ट्रफ के असर से प्रदेश के सेंट्रल और साउथ के कुछ इलाकों में आंधी-बारिश की आशंका जताई गई थी। वहीं सरगुजा में शाम को तेज आंधी बारिश के दौरान बिजली गिरने से एक नाबालिग बच्ची की मौत हो गई। नाबालिग बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़ी थी। दूसरे पेड़ के नीचे खड़ी 2 लड़कियां भी चपेट में आ गईं, लेकिन वे बच गईं। मामला लुंड्रा थाना क्षेत्र का है। रायपुर में बादल छाए रहेंगे पिछले 24 घंटों के दौरान छत्तीसगढ़ में एक-दो जगहों पर बहुत हल्की से हल्की बूंदाबांदी हुई है। मौसम विभाग ने अगले 2 दिनों का आउटलुक जारी किया है, जिसके मुताबिक प्रदेश में बहुत हल्की से हल्की बारिश की संभावना बनी रहेगी। कुछ स्थानों पर बिजली चमकने के साथ 40-50 किमी प्रति घंटे की तेज हवाएं चल सकती हैं। रायपुर में बादल छाए रहेंगे। बारिश या गरज-चमक के साथ आंधी चल सकती है। अधिकतम तापमान 39°C और न्यूनतम तापमान 25°C के आसपास रहने की उम्मीद है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here