Homeमध्यप्रदेशसरकारी इमामबाड़े से ताजिया कर्बला पहुंचा:रास्ते में जगह-जगह किया स्वागत, अखाड़ों ने...

सरकारी इमामबाड़े से ताजिया कर्बला पहुंचा:रास्ते में जगह-जगह किया स्वागत, अखाड़ों ने दिखाए करतब

इंदौर के राजवाड़ा सरकारी इमामबाड़े से ताजिया कर्बला पहुंचा, जिसमें हजारों की संख्या में सभी समाज के लोग शामिल हुए। सरकारी ताजिया इंदौर के राजघराने के महाराज तुकोजीराव होलकर के जमाने से बनता आ रहा है। ताजिया बनाने की राशि होलकर परिवार की तरफ से ही दी जाती रही है। आज भी वही परंपरा है की सरकारी ताजिया हो राजवंश के परिवार की तरफ से तैयार किया जाता है। सरकारी ताजिया के पीछे ही शहर भर के सभी ताजिए कर्बला की तरफ प्रस्थान करते हैं । जुलूस में छोटे-छोटे बच्चे शेर बनकर आए थे। वहीं, रास्ते पर जुलूस का सभी धर्म के लोगों ने स्वागत सत्कार किया। कांग्रेस के पूर्व राज्यसभा सांसद ओबेदुल्ला खान के प्रतिनिधि तारीख खान, हाई कोर्ट बार के अध्यक्ष मनीष यादव, दानिश खान ने भी मंच लगाकर अखाड़े और ताजिए का स्वागत कर हिंदू मुस्लिम एकता की मिसाल पेश की।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here