Homeदेशलाल किला ब्लास्ट में उमर उन नबी मास्टरमाइंड:जिस गाड़ी में ब्लास्ट हुआ...

लाल किला ब्लास्ट में उमर उन नबी मास्टरमाइंड:जिस गाड़ी में ब्लास्ट हुआ उसमें खुद मौजूद था; धमाके में 11 की मौत हुई थी

दिल्ली में 10 नवंबर 2025 को लाल किले के पास हुए कार ब्लास्ट की जांच में NIA ने उमर उन नबी को आतंकी साजिश का मास्टरमाइंड बताया है। NIA की चार्जशीट के मुताबिक, नबी हमले में इस्तेमाल वाहन में मौजूद था और धमाके में उसकी मौत हो गई थी। एजेंसी के अनुसार, नबी उर्फ पिंडा और राहुल भट 2022 की शुरुआत से निष्क्रिय हो चुके अंसार गजवत-उल-हिंद (AGuH) मॉड्यूल को फिर से खड़ा करने की कोशिश कर रहा था। इस मॉड्यूल को जांच में अल-कायदा इन द इंडियन सब-कॉन्टिनेंट से जुड़े नए रूप के तौर पर बताया गया है। लाल किले के पास शाम करीब 6:50 बजे हुए धमाके में 11 लोगों की मौत और 29 लोग घायल हुए थे। धमाके से आसपास की संपत्ति और वाहनों को भी भारी नुकसान पहुंचा था। ये बातें NIA की जांच और 9 सितंबर को सामने आई चार्जशीट में कही गई हैं। NIA ने कहा कट्टरपंथी साहित्य भी मिला एजेंसी ने कहा है कि नबी और मॉड्यूल के दूसरे सदस्यों के पास ऐसा कट्टरपंथी साहित्य था और वे उसे आपस में साझा करते थे, जिसमें हथियारबंद संघर्ष और हिंसा की वकालत की गई थी। जांच में “डेफिनिशन ऑफ जिहाद”, “द रिक्वायरमेंट्स ऑफ जिहाद”, “द 21 एम्स एंड ऑब्जेक्टिव्स ऑफ जिहाद”, “39 वेज टू सर्व एंड पार्टिसिपेट इन जिहाद” और “44 वेज टू सपोर्ट जिहाद” नाम के दस्तावेजों की जांच की गई। फंडिंग, हथियार और बैठकें NIA ने आरोप लगाया है कि नबी ने मॉड्यूल के सदस्यों और साजिश से जुड़ी बताई गई सामग्री के लिए फंड जुटाने, अवैध हथियार हासिल करने और ठिकाने उपलब्ध कराने में अहम भूमिका निभाई। एजेंसी के अनुसार, जम्मू-कश्मीर और दिल्ली-एनसीआर में बैठकें की गईं। इन बैठकों में सदस्यों को ट्रेनिंग दी गई और आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की तैयारियां की गईं। 10 नवंबर 2025 की शाम हुआ था धमाका धमाके में आसपास खड़ी गाड़ियों के शीशे टूट गए थे। कई दुकानों और इमारतों को भी नुकसान पहुंचा था। 11 लोगों की मौत हुई थी। कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। शुरुआती जांच में ही जांच एजेंसियों को शक हो गया था कि यह हाई-इंटेंसिटी VBIED अटैक था। इस केस की गंभीरता को देखते हुए जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को सौंप दी गई थी। —————————- ये खबर भी पढ़ें… कश्मीर के अनंतनाग में आतंकी हमला, हेड कॉन्स्टेबल की मौत:अमरनाथ यात्रियों की सुरक्षा में तैनात थे; लश्कर से जुड़े आतंकी संगठन ने जिम्मेदारी ली जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग के लाल चौक इलाके में आतंकियों ने पुलिस पर हमला किया। इसमें हेड कॉन्स्टेबल (35 साल) की मौत हो गई। अधिकारियों के मुताबिक दोपहर करीब 12:30 बजे आतंकियों ने अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर अचानक फायरिंग की। पूरी खबर पढ़ें…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here