Homeछत्तीसगढ़रायपुर में ट्रांसपोर्ट-कारोबारी का अपहरण:स्कार्पियो में आए 3 बदमाश गाड़ी में जबरन...

रायपुर में ट्रांसपोर्ट-कारोबारी का अपहरण:स्कार्पियो में आए 3 बदमाश गाड़ी में जबरन बिठाया, UP में पकड़ाए आरोपी; ट्रक के पैसों को लेकर था विवाद

रायपुर में ट्रांसपोर्ट कारोबारी प्रतीक राय के अपहरण के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। आरोपियों को यूपी के मिर्जापुर से पकड़ा गया है। रायपुर से अपहरण के बाद आरोपी प्रतीक राय को लेकर उत्तर प्रदेश की ओर भागे थे। पुलिस ने CCTV और तकनीकी सर्विलांस की मदद से काले रंग की स्कॉर्पियो को ट्रेस किया। गाड़ी के मिर्जापुर की तरफ जाने पर UP पुलिस को अलर्ट किया। इसके बाद अहरौरा से तीन आरोपियों को हिरासत में लिया। शुरुआती जांच में कारोबारी के अपहरण के पीछे वाहन और पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद की बात सामने आई है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर पूरे मामले की जानकारी जुटा रही है। अब जानिए पूरा मामला पुलिस के मुताबिक, 2 अक्टूबर को रात करीब 9 बजे प्रतीक राय की पत्नी अनिता राय ने खमतराई थाने में सूचना दी कि उनके पति घर वापस नहीं आए हैं और उनका मोबाइल भी बंद है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने डीएम टावर और आसपास के इलाके के CCTV फुटेज खंगालना शुरू किया। CCTV में पता चला कि उसी दिन दोपहर करीब 2:28 बजे तीन युवक प्रतीक को जबरन काले रंग की UP नंबर की स्कॉर्पियो में जबरन बैठाकर ले गए थे। CCTV से गाड़ी का पता चला, फिर UP तक पहुंची पुलिस घटना में इस्तेमाल स्कॉर्पियो की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस से उसकी लोकेशन ट्रैक करना शुरू किया। गाड़ी के उत्तर प्रदेश की तरफ जाने का पता चला तो रायपुर पुलिस ने वहां की पुलिस से संपर्क किया। अहरौरा पुलिस के साथ-साथ चोपन, रॉबर्ट्सगंज और रास्ते में आने वाले दूसरे थाना क्षेत्रों को भी गाड़ी की जानकारी देकर अलर्ट किया गया। संभावित रास्तों पर नाकाबंदी और चेकिंग शुरू कर दी गई। अहरौरा में स्कॉर्पियो रोकी, 3 आरोपी हिरासत में रायपुर पुलिस से लगातार मिल रही लोकेशन और टोल की जानकारी के आधार पर उत्तर प्रदेश पुलिस गाड़ी पर नजर रख रही थी। इसी दौरान अहरौरा इलाके में पुलिस ने संदिग्ध स्कॉर्पियो को रोक लिया। गाड़ी में सवार तीनों युवकों को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में सामने आया है कि वाहन और पैसों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद के चलते प्रतीक राय को जबरन साथ ले जाया गया था। आरोपी उसे उत्तर प्रदेश की ओर लेकर जा रहे थे। इन तीन आरोपियों को पकड़ा गया पुलिस ने जिन तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है, उनकी पहचान अभय सिंह (28), बृहस्पत देव सिंह (27) और आदर्श सिंह (24) के रूप में हुई है। तीनों उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों के रहने वाले बताए गए हैं। तीनों आरोपियों को कानूनी कार्रवाई के लिए रायपुर लाने पुलिस टीम उत्तर प्रदेश के लिए रवाना हो चुकी है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर अपहरण की पूरी वजह और घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच करेगी।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here