Homeदेशयूपी के लखीमपुर में सड़क हादसे में 9 की मौत:ट्रक ने मैजिक...

यूपी के लखीमपुर में सड़क हादसे में 9 की मौत:ट्रक ने मैजिक को टक्कर मारी, कई लोग सीट के बीच में ही फंस गए

लखीमपुर खीरी में सोमवार सुबह 7.30 बजे भीषण सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई। यहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से आ रहे मैजिक वाहन को टक्कर मार दी। मैजिक में दो महिलाओं समेत 10 लोग सवार थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि मैजिक घिसटते हुए 10 फीट दूर जाकर रुकी। आगे और पीछे की सीटों पर बैठे लोगों के सिर फट गए। एक शख्स का पूरा चेहरा फट गया। लोग सीट के बीच में ही फंस गए। दो लोग उछलकर बाहर रोड पर गिरे। मैजिक और सड़क पर खून ही खून फैल गया। मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस को सूचना दी। राहत कार्य शुरू किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एक घायल को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया- लखीमपुर से सिसैया की तरफ से जा रहा था, जिसे बहराइच से आ रहे ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी। ट्रक तेज रफ्तार में था। अचानक बेकाबू हो गया। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। चालक की तलाश की जा रही है। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। हादसा जिला मुख्यालय से 40 किमी दूर पीलीभीत-बस्ती हाईवे पर अदलीसपुर गांव के पास हुआ। खबर लगातार अपडेट की जा रही है…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here