Homeमध्यप्रदेशदष्टौन में देवर की गोली से भाभी की मौत:पति-देवर ने लाश को...

दष्टौन में देवर की गोली से भाभी की मौत:पति-देवर ने लाश को फ्रीजर में छुपाया, गुपचुप अंतिम संस्कार की थी तैयारी, पुलिस ने दबोचा

शहर के थाटीपुर इलाके में रविवार को हत्या की एक सनसनीखेज वारदात हुई है। बेटे के दष्टौन (छठी/नामकरण) समारोह की खुशियों के बीच चाचा द्वारा अवैध कट्टे से की जा रही हर्ष फायरिंग की तैयारी में कट्‌टा लोड-अनलोड करते समय गोली चल गई। कट्टे से निकली गोली सीधे बच्चे की मां (भाभी) के सिर में जा धंसी, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
इसके बाद जो हुआ, उसने क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं। पुलिस और कानून के डर से पति और देवर ने मिलकर मृतका के शव को एक डीप फ्रीजर के अंदर छुपा दिया। रविवार रात के अंधेरे में जब सब शांत हुआ, तो शव को जलाकर सबूत मिटाने की तैयारी थी, लेकिन ऐन वक्त पर मुखबिर की सूचना ने इस भयानक साजिश का पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बरामद कर जांच शुरू कर दी है। भतीजे के जन्म की खुशी में कट्टा चमका रहा था चाचा
ग्वालियर के थाटीपुर में नदीपार टाल स्थित तृप्ती नगर इलाके में रहने वाले मनोज कुशवाह की 32 वर्षीय पत्नी जाहनवी उर्फ ज्योति कुशवाह के बेटे का रविवार सुबह दष्टौन समारोह चल रहा था। घर में मेहमान जुटे थे और मंगल गीत गाए जा रहे थे। इसी दौरान बच्चे का चाचा (मनोज का छोटा भाई) योगेश कुशवाह भतीजे के जन्म की खुशी में फायरिंग की तैयारी कर रहा था। वह बार-बार अवैध कट्‌टे को लोड अनलोड कर रहा था। पास ही ज्योति का पति मनोज भी खड़ा था। लोड-अनलोड करते समय चली गोली, सीधे सिर में धंसी
चश्मदीदों के मुताबिक, सुबह करीब 10:00 से 11:00 बजे के बीच जब योगेश अपने अवैध कट्टे को लोड और अनलोड (गोली भरना और निकालना) कर रहा था, तभी अचानक ट्रिगर दब गया। कट्टे से निकली हुई गोली कुछ ही दूरी पर बैठी मां ज्योति के सिर को चीरते हुए पार हो गई। गोली लगते ही ज्योति जमीन पर गिरी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मातम के बीच साजिश लाश को फ्रीजर में डाला
गोली चलते ही घर में चीख-पुकार मच गई। लेकिन पुलिस कार्रवाई और जेल जाने के डर से पति मनोज और देवर योगेश ने मिलकर एक बेहद शातिर योजना बनाई। दोनों भाइयों ने तुरंत बाजार से एक बड़ा डीप फ्रीजर मंगवाया। ज्योति के शव को चादर में लपेटकर उस फ्रीजर के अंदर बंद कर दिया, ताकि लाश सड़े नहीं और किसी को भनक न लगे। आधी रात को श्मशान ले जाने की तैयारी
रविवार रात करीब 11:00 बजे जब मोहल्ले में सन्नाटा पसर गया, तो दोनों भाइयों ने फ्रीजर से बॉडी निकाली और चुपचाप अंतिम संस्कार (शव को जलाने) के लिए गाड़ी का इंतजाम करने लगे। आसपास बीमारी से मौत की कहानी सुना दी, जिससे मोहल्ल्ले में कोई शक न करे। पड़ोसी की सजगता से खुली पोल; पुलिस को देख भागे आरोपी
आरोपियों की बदकिस्मती रही कि मोहल्ले के ही एक शख्स ने फ्रीजर आने और रात में शव को गुपचुप ले जाने की संदिग्ध हलचल को ताड़ लिया। उसने तुरंत थाटीपुर थाना पुलिस को फोन घुमा दिया। सूचना मिलते ही थाटीपुर पुलिस बल के साथ मौके पर आ धमकी। पुलिस की गाड़ियां देखते ही आरोपी पति मनोज और कातिल देवर योगेश शव को वहीं छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने फ्रीजर से शव को अपने कब्जे में लिया और तुरंत फॉरेंसिक एक्सपर्ट डॉ. कोक सिंह को वैज्ञानिक जांच के लिए स्पॉट पर बुलाया। पुलिस का कहना
“हर्ष फायरिंग की तैयारी के लिए कट्‌टा लोड अनलोड करते समय महिला जाहनवी उर्फ ज्योति कुशवाह की सिर में गोली लगने से मौत हुई है। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना शव को डीप फ्रीजर में छुपाकर साक्ष्य मिटाने और गुपचुप दाह-संस्कार करने का गंभीर अपराध किया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भेजा जा रहा है। फरार आरोपी पति मनोज और देवर योगेश के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश की जा रही है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here