Homeमध्यप्रदेशइंदौर में नाबालिग का अपहरण, अप्राकृतिक कृत्य किया:बाणगंगा इलाके का मामला, तीन...

इंदौर में नाबालिग का अपहरण, अप्राकृतिक कृत्य किया:बाणगंगा इलाके का मामला, तीन आरोपियों पर एफआईआर दर्ज

इंदौर के बाणगंगा इलाके में एक नाबालिग छात्र के साथ अप्राकृतिक कृत्य का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने उसके तीन दोस्तों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक 10वीं के छात्र ने शिकायत में बताया कि गुरुवार रात वह घर के बाहर टहल रहा था। इसी दौरान उसके दोस्त गणेश, दिव्यांश और तुषार वहां पहुंचे और उसे घूमने चलने के बहाने रेलवे पटरी के पास ले गए। वहां तीनों ने उसके साथ मारपीट की और कहा कि “तू कॉलोनी में ज्यादा दादा बनता है।” आरोप है कि इसके बाद गणेश ने कपड़े उतारकर गलत हरकत करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे ट्रेन के नीचे फेंकने की धमकी दी। पीड़ित के मुताबिक तीनों आरोपियों ने उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। मौका मिलने पर वह वहां से भाग निकला। रास्ते में उसने एक दोस्त को पूरी घटना बताई, लेकिन डर के कारण थाने नहीं गया। घर पहुंचने के बाद उसकी मां ने शरीर पर चोट के निशान देखे और पूछताछ की। तब छात्र ने पूरी घटना बताई। इसके बाद परिवार उसे लेकर थाने पहुंचा, जहां तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here