मध्यप्रदेश के इंदौर के रजत पाटीदार की कप्तानी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने लगातार दूसरी बार आईपीएल का खिताब अपने नाम कर लिया। फाइनल में गुजरात टाइटंस को हराने के साथ ही बेंगलुरु ने ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। जीत तय होते ही इंदौर में जश्न शुरू हो गया। राजबाड़ा समेत शहर के कई इलाकों में क्रिकेट प्रेमी सड़कों पर उतर आए। हाथों में तिरंगा और RCB के झंडे लेकर फैंस ने जमकर नारेबाजी की। कई स्थानों पर आतिशबाजी हुई और मिठाइयां बांटी गईं। राजबाड़ा पर देर रात तक जश्न का माहौल बना रहा। रजत पाटीदार के घर और कॉलोनी में भी लोगों ने जीत की खुशी मनाई। पड़ोसियों ने उनके दादाजी जगदीश नारायण पाटीदार को मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस जीत के साथ रजत पाटीदार मध्यप्रदेश से आईपीएल विजेता टीम की कप्तानी करने वाले पहले खिलाड़ी भी बन गए। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में RCB ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। गुजरात टाइटंस ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 155 रन बनाए। जवाब में विराट कोहली की नाबाद 75 रन की पारी की बदौलत बेंगलुरु ने 18 ओवर में 161 रन बनाकर मुकाबला 5 विकेट से जीत लिया। जश्न की तस्वीरें रजत पाटीदार के IPL फैक्ट्स दो सीजन में कप्तानी की और दोनों बार फाइनल में बेंगलुरु ओवरऑल पांचवीं बार फाइनल में पहुंची। टीम ने इस सीजन से पहले 2009, 2011, 2016 और 2025 में फाइनल खेला था। रजत पाटीदार ने दूसरे सीजन में टीम की कमान संभाली और दोनों बार टीम को फाइनल में पहुंचा दिया। लीग स्टेज में बेंगलुरु 10 टीमों में पहले स्थान पर रही। कप्तान पाटीदार ने इस सीजन में 5 फिफ्टी लगाई। टीम ने उनकी कप्तानी में गुजरात, दिल्ली और मुंबई को 2-2 बार हराया। वहीं क्वालिफायर-1 में प्लेऑफ का सबसे बड़ा स्कोर 254/5 भी बनाया। खबर के मिनट टु मिनट अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए। यह खबर भी पढ़ें… बेंगलुरु लगातार दूसरी बार IPL चैंपियन:गुजरात को 5 विकेट से हराया; कोहली ने छक्का लगाकर जीत दिलाई, रसिख को 3 विकेट रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लगातार दूसरी बार IPL जीत लिया है। टीम ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हरा दिया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार को बेंगलुरु ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी। गुजरात ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 155 रन बनाए। जवाब में विराट कोहली के नाबाद 75 रन की बदौलत बेंगलुरु ने 18 ओवर में 161 रन बनाकर टारगेट हासिल कर लिया। पढ़ें पूरी खबर…
