Homeमध्यप्रदेशमैहर कलेक्टर बोलीं- पहले खाद्यान्न लें फिर अंगूठा लगाएं:राशन दुकानों का निरीक्षण...

मैहर कलेक्टर बोलीं- पहले खाद्यान्न लें फिर अंगूठा लगाएं:राशन दुकानों का निरीक्षण किया; SDM को हेल्पलाइन नंबर जारी करने के दिए निर्देश

मैहर कलेक्टर बिदिशा मुखर्जी ने सोमवार को हरदासपुर में शासकीय उचित मूल्य की दुकान का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने खाद्यान्न वितरण में पारदर्शिता लाने के लिए हितग्राहियों को पहले राशन प्राप्त करने और उसके बाद ही पीओएस मशीन पर थम्ब इम्प्रेशन लगाने की सलाह दी। इस दौरान कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि राशन मिलने की संतुष्टि के बाद ही मशीन की प्रक्रिया पूरी की जाए। दो महीने से राशन न मिलने पर जताई नाराजगी निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने शिकायत की कि अंगूठा लगाने के बावजूद उन्हें पिछले दो माह से राशन नहीं दिया गया है। इस पर कलेक्टर ने दुकान संचालक दीपाली गर्ग को कड़ी फटकार लगाते हुए तत्काल बकाया खाद्यान्न वितरित करने के सख्त निर्देश दिए। साथ ही आंगनवाड़ी केंद्रों में भी लंबित सामग्री को शीघ्र बांटने का आदेश दिया गया। हेल्पलाइन नंबर से होगा शिकायतों का समाधान कलेक्टर ने एसडीएम मैहर को राशन संबंधी समस्याओं के लिए एक समर्पित हेल्पलाइन नंबर जारी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इस नंबर पर प्राप्त होने वाली शिकायतों का निराकरण प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। इसकी समीक्षा कलेक्टर प्रत्येक बुधवार को समय-सीमा की बैठक में करेंगी। आपूर्ति अधिकारियों को लगातार निरीक्षण के निर्देश कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी प्रियंका अग्रवाल को निर्देशित किया गया है कि जिले की सभी राशन दुकानों का नियमित निरीक्षण करें और सुनिश्चित करें कि किसी भी हितग्राही का राशन बकाया न रहे। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह, एसडीएम दिव्या पटेल और अन्य विभागीय अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here