छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में गुरु चेला विवाद में एक किन्नर ने अपने साथी किन्नर की हत्या कर दी। किन्नर तनु खान ने रिया उर्फ राकेश (24) से कहा था कि तुम मुझे अपना गुरु बनाओ नहीं तो तुम्हें मांगने खाने नहीं दूंगी, जिस पर रिया ने साफ कह दिया कि न मेरा कोई गुरु है और न मैं किसी का चेला हूं। इसी बात पर दोनों के बीच विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि रिया ने तनु की पिटाई कर दी। घायल अवस्था में उसे गला दबाकर मार डाला। फिर साथियों संग मिलकर लाश को धान के खेत में फेंककर भाग गए थे। पुलिस ने आरोपी रिया को गिरफ्तार कर लिया है। घटना सकरी थाना क्षेत्र की है। किन्नर समाज में गुरु-चेला प्रथा किन्नर समाज में गुरु-चेला प्रथा के तहत एक किन्नर को गुरु और दूसरे को चेला माना जाता है। चेला अपने गुरु को सालाना 10 हजार रुपए और हर महीने 2 हजार रुपए देता है। गुरु की जिम्मेदारी चेले को समाज में शामिल करने और उसका मार्गदर्शन करने की होती है। पुलिस के मुताबिक, इसी गुरु-चेला प्रथा को लेकर तन्नू और रिया के बीच विवाद हुआ था। शराब पार्टी के बहाने साथ ले गए थे जानकारी के अनुसार, मोपका के चिल्हाटी की रहने वाली किन्नर तनु खान सोमवार (20 जुलाई) की रात घूमने निकली थी। इस दौरान किन्नर रिया खान, मीरा और मुंडो समेत कई लोग मिले। उन्होंने तनु को पार्टी करने के बहाने अपने साथ लिया, जिसके बाद सकरी की तरफ नेशनल हाईवे के पास ले गए। बताया जा रहा है कि देर रात सभी नेशनल हाईवे तरफ बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान गुरु चेला की बात को लेकर रिया और तनु के बीच झगड़ा हुआ। देखते ही देखते उनका यह विवाद हिंसक रूप ले लिया। उन्होंने मिलकर फिर तनु की बेरहमी से पिटाई की और गला घोंटकर हत्या कर दी। खेत में फेंकी लाश, फिर भाग गए हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद किन्नर अपने साथियों मीरा और वर्षा के साथ शव को जोंकी गांव के पास खेत में फेंक दिए, जिसके बाद सभी फरार हो गए। मंगलवार सुबह जोंकी गांव के लोगों ने धान के खेत में शव पड़ा देखा, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान तनु खान के रूप में की। वह रात से अपने घर नहीं लौटी थी। पहले भी हो चुका है खूनी विवाद इस मामले में पुलिस ने रिया को गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा साथियों से पूछताछ की जा रही है। बिलासपुर में किन्नरों के राजा गैंग और रजिया गैंग के बीच लंबे समय से वर्चस्व की लड़ाई चल रही है। खासकर ट्रेनों में वसूली और क्षेत्र के बंटवारे को लेकर दोनों गुट कई बार आमने-सामने आ चुके हैं। कुछ समय पहले भी इसी विवाद में एक किन्नर के साथ मारपीट की घटना हुई थी, जिसकी शिकायत पुलिस तक पहुंची थी। इसके बावजूद विवाद थमा नहीं और अब तनु खान की हत्या ने इस रंजिश को फिर सुर्खियों में ला दिया है। एक ही गैंग के हैं सभी किन्नर कहा जा रहा है कि, जिन किन्नरों के बीच विवाद हुआ है वो सभी एक ही गैंग के हैं। फिर भी पुलिस संभावित कारणों की समानांतर जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि घटना स्थल से मिले साक्ष्य, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और पूछताछ के आधार पर जल्द पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। ………………… इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें… ट्रेन में किन्नरों ने कपड़े उतारकर किया डांस, VIDEO: बिलासपुर में यात्रियों से बदसलूकी-उगाही, राजा-रजिया ग्रुप में विवाद, थाने में भी हंगामा छत्तीसगढ़ के बिलासपुर रेल मंडल से गुजरने वाली ट्रेनों में किन्नरों ने यात्रियों से बदसलूकी की और उनसे जबरन पैसे मांगे। वहीं, ट्रेन में कुछ किन्नरों के कपड़े उतारकर अश्लील हरकतें करते हुए डांस करने का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पढ़ें पूरी खबर…
