Homeमध्यप्रदेशमहिला की हत्या;धारदार हथियार से गर्दन-पेट पर वार:कचरे के ढेर में मिला...

महिला की हत्या;धारदार हथियार से गर्दन-पेट पर वार:कचरे के ढेर में मिला शव; जबलपुर में फोटो दिखाकर पहचान की कोशिश

जबलपुर के रिहाइशी इलाके रानीताल में रविवार सुबह एक महिला का शव मिला है। महिला की लाश भाजपा के संभागीय कार्यालय के पीछे कचरे के ढेर पर पड़ी थी। वहां से गुजर रहे लोगों ने शव देखकर तुरंत लार्डगंज थाने की पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सीएसपी, एफएसएल टीम और पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृत महिला की उम्र करीब 25 से 30 साल बताई जा रही है। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या कर शव यहां फेंका गया है। महिला के शरीर पर धारदार हथियार से गर्दन और पेट पर वार के निशान मिले हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। स्टेडियम से घूमकर लौट रहे लोगों ने देखा शव रविवार सुबह करीब 9 बजे कुछ लोग स्टेडियम से घूमकर वापस आ रहे थे। तभी उनकी नजर पास में पड़े कचरे के ढेर पर गई, जहां सुअरों का झुंड जमा था। लोगों को कुछ संदिग्ध लगा तो वे पास गए। वहां उन्होंने एक महिला का शव पड़ा देखा। इसके बाद फौरन पुलिस को सूचना दी गई। स्थानीय निवासी चंदन पटेल ने बताया कि रविवार सुबह करीब 9 बजे वह आगा चौक पहुंचे थे। वहां कुछ लोग बात कर रहे थे कि भाजपा कार्यालय के पास एक महिला की हत्या कर दी गई है। इसके बाद मौके पर पहुंचे तो लाश पड़ी मिली। जहां शव मिला, वहां कचरा डंप किया जाता था सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस भी महिला की मौत को संदिग्ध मान रही है। एएसपी आयुष गुप्ता और सीएसपी रितेश कुमार शिव भी एफएसएल टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जांच शुरू की। एएसपी ने बताया कि पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी। जहां महिला का शव मिला है, वहां पहले कचरा डंप किया जाता था। अभी तक नहीं हो पाई महिला की पहचान पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। मौके पर मौजूद एक महिला ने दावा किया कि वह मृतक को पहचानती है, लेकिन उसका घर कहां है, यह उसे नहीं पता। आसपास के लोगों को महिला की फोटो दिखाकर उसकी पहचान करने की कोशिश की जा रही है। एफएसएल टीम ने मौके से जुटाए साक्ष्य घटना की जानकारी मिलते ही एफएसएल अधिकारी डॉ. नीता जैन टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया और वहां से कुछ अहम साक्ष्य भी जुटाए, जिन्हें सुरक्षित कर लिया गया है। एफएसएल अधिकारी डॉ. नीता जैन ने बताया कि महिला की गर्दन और पेट में गहरी चोट के निशान मिले हैं। ऐसे में महिला की हत्या किए जाने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। महिला के साथ दुष्कर्म हुआ है या नहीं, इस बारे में अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। ये खबर भी पढ़ें…
जज की पत्नी का शव ट्रेन के टॉयलेट में मिला रतलाम के जावरा रेलवे स्टेशन पर बुधवार को एक महिला यात्री की ट्रेन के टॉयलेट में शव मिला। बताया जा रहा है कि महिला के पति जज हैं। जब वे स्टेशन पर ट्रेन से उतरे तो उन्हें पत्नी नजर नहीं आई। पत्नी के नहीं मिलने पर उन्होंने स्टेशन पर काफी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here