बालाघाट जिले के बैहर स्थित आमगांव के सांदीपनि स्कूल के बालिका छात्रावास में कथित तौर पर भूत-प्रेत का डर फैलने का मामला सामने आया है। छात्राओं का दावा है कि हॉस्टल में अजीब घटनाएं हो रही हैं और इसी डर के बीच 50 में से 35 छात्राएं छात्रावास छोड़कर अपने घर चली गईं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें छात्राएं रात में बैग लेकर बाहर निकलती दिख रही हैं। हालांकि, स्कूल प्रबंधन ने इन दावों को खारिज किया है। छात्राओं का दावा- दरवाजा खटखटाने की आवाज आती है नाम नहीं बताने की शर्त पर कुछ छात्राओं ने दावा किया कि रात में अचानक दरवाजा खटखटाने की आवाज आती है। कई बार उन्हें भारीपन महसूस होता है और वे डर जाती हैं। प्राचार्य का झाड़-फूंक से इनकार, एक साथ जाने पर निरुत्तर
