Homeमध्यप्रदेशआधा दर्जन बदमाशों ने पिस्टल-तलवार लहराई:वाहनों में तोड़फोड़, आग लगाने की कोशिश;...

आधा दर्जन बदमाशों ने पिस्टल-तलवार लहराई:वाहनों में तोड़फोड़, आग लगाने की कोशिश; छत पर चढ़कर बचाई जान, पार्किंग पर हुआ था विवाद

न्यू देवास इलाके में सोमवार रात पिस्टल-तलवार लेकर पहुंचे आधा दर्जन से ज्यादा लोगों ने टॉवर कंपनी के कर्मचारियों को धमकाया। आरोपियों ने पिस्टल लहराई और तलवारें दिखाकर डराया। इसके बाद 3 पिकअप वाहनों में पत्थर मारकर तोड़फोड़ की। लकड़ी के जरिए उनमें आग लगाने की कोशिश की। एक आरोपी ने कर्मचारी पर भी पिस्टल तान दी। जान बचाने के लिए कर्मचारी भागे। छत पर चढ़ गए। घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है। इसमें आरोपी हथियार लेकर घूमते और लोगों को धमकाते दिख रहे हैं। घटना सोमवार रात की है। विवाद गोदाम के सामने वाहन खड़े करने को लेकर शुरू हुआ था। कर्मचारी गोदाम के सामने वाहन खड़े कर सामान अंदर रख रहे थे। इसी दौरान कुछ लोग वहां पहुंचे। गाली-गलौज करने लगे। पहले विवाद शांत हुआ, पांच मिनट बाद लौटे लोग कंपनी कर्मचारी मनीष शर्मा ने बताया कि उनकी कंपनी टॉवर लगाने का काम करती है। वे अपने साथियों के साथ कुछ महीनों से वहां रह रहे हैं। सोमवार रात कर्मचारी गोदाम के सामने पिकअप वाहन खड़े कर सामान अंदर रख रहे थे। तभी कुछ लोग आए। वाहन खड़े करने को लेकर विवाद करने लगे। मनीष के मुताबिक, शुरुआत में विवाद शांत हो गया। इसके बाद वे लोग वहां से चले गए। करीब पांच मिनट बाद वे फिर लौटे। इस बार उनके हाथों में पिस्तौल और तलवारें थीं। कुछ लोग लोडिंग वाहन से भी मौके पर पहुंचे। हथियार देखकर कर्मचारी घबरा गए। दरवाजा बंद कर छत पर चढ़े कर्मचारी मनीष ने बताया कि आरोपियों ने उन्हें धमकाया तो कर्मचारियों ने दरवाजा बंद कर लिया। जान बचाने के लिए सभी कर्मचारी छत पर चढ़ गए। कुछ लोग इधर-उधर भागे। इसके बाद आरोपियों ने तीनों पिकअप वाहनों में तोड़फोड़ की। पत्थर मारकर वाहनों के कांच और दूसरे हिस्से तोड़ दिए। मनीष का आरोप है कि आरोपियों ने लकड़ी में आग लगाकर वाहनों को जलाने की कोशिश भी की। एक आरोपी ने पिस्टल निकालकर कर्मचारियों पर तान दी। दूसरे लोग तलवारें लहराते रहे। CCTV फुटेज में पिस्टल और तलवार लेकर दिखे लोग घटना का CCTV फुटेज सामने आया है। इसमें कुछ लोग हथियार लेकर घूमते दिखाई दे रहे हैं। एक आरोपी पिस्टल तानकर लोगों को डराता नजर आ रहा है। फुटेज में तलवार लेकर घूमते लोग भी दिख रहे हैं। पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी फरार घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। मनीष शर्मा ने रात में ही बीएनपी थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। बीएनपी थाना प्रभारी प्रीति कटारे ने बताया कि वाहनों के खड़े करने को लेकर विवाद हुआ था। दोनों पक्ष एक-दूसरे को जानते हैं। मामले में क्रॉस कायमी की गई है। पुलिस आगे जांच कर रही है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here