Homeमध्यप्रदेशबोलेरो सीख रहे नाबालिग ने छह लोगों को टक्कर मारी:सिंगरौली के खटखरी...

बोलेरो सीख रहे नाबालिग ने छह लोगों को टक्कर मारी:सिंगरौली के खटखरी गांव में दो की हालत गंभीर; गुस्साए ग्रामीणों ने वाहन पलटाया

सिंगरौली के बैढ़न थाना क्षेत्र के खटखरी गांव में मंगलवार सुबह बोलेरो चलाना सीख रहे एक नाबालिग से वाहन बेकाबू हो गया। बोलेरो ने संकरी सड़क से गुजर रहे छह लोगों को टक्कर मार दी। सभी घायलों को बैढ़न के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना सुबह करीब 10 बजे की है। गांव के रामजन्म शाह अपने नाबालिग बच्चों को बोलेरो चलाना सिखा रहे थे। इसी दौरान चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और सड़क से गुजर रहे लोगों को टक्कर मार दी। घायलों की पहचान अनिल शाह, परमानंद शाह, सुनीत शाह, अंजलि शाह, कृष्णा शाह और समयलाल शाह के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने सभी को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के मुताबिक, सभी घायल एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद ग्रामीणों ने पलट दी बोलेरो हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने बोलेरो को सड़क से नीचे पलटा दिया। वाहन चला रहा नाबालिग और उसके साथ बैठा व्यक्ति मौके से फरार हो गए। प्रत्यक्षदर्शी कमलेश शाह ने बताया कि बोलेरो चलाना सीखते समय चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और छह लोगों को टक्कर मार दी। उनके मुताबिक, सुनीत शाह और अंजलि शाह की हालत गंभीर है। दोनों को सांस लेने में परेशानी हो रही है। खुटार चौकी प्रभारी अमन बारी ने बताया कि पुलिस को घटना की सूचना मिली है। परिजन घायलों को अस्पताल ले गए हैं। उन्हें शिकायत दर्ज कराने के लिए चौकी आने को कहा गया है। अभी तक किसी ने लिखित शिकायत नहीं दी है। शिकायत मिलने पर एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here