Homeमध्यप्रदेशखेत में भूसे के नीचे मिले 4 करोड़ रुपए:3 बोरियों में छिपाकर...

खेत में भूसे के नीचे मिले 4 करोड़ रुपए:3 बोरियों में छिपाकर रखे थे, नागपुर क्राइम ब्रांच ने आरोपी की निशानदेही पर मारी रेड

महाराष्ट्र के नागपुर में हुई 3.74 करोड़ रुपए की लूट के तार बालाघाट जिले के ग्राम डोरली से जुड़ गए हैं। मंगलवार सुबह नागपुर क्राइम ब्रांच की टीम एक आरोपी को साथ लेकर डोरली गांव पहुंची और उसकी निशानदेही पर खेत में छिपाई गई तीन बोरियों में भरी नकदी बरामद की। बरामद रकम 4 करोड़ रुपए से अधिक बताई जा रही है, जिसकी गिनती ग्राम पंचायत में की जा रही है। परिचित के खेत में छिपाकर रखे थे आरोपी ने करीब चार दिन पहले नकदी को तीन बोरियों में भरकर गांव के एक परिचित के खेत में पैरे के ढेर के भीतर छिपा दिया था। मंगलवार सुबह नागपुर क्राइम ब्रांच की टीम आरोपी को लेकर डोरली पहुंची। आरोपी की निशानदेही पर की गई तलाशी में तीनों बोरियां बरामद कर ली गईं। क्राइम ब्रांच कर रही नोटों की गिनती बरामद नकदी को ग्राम पंचायत डोरली में रखा गया है, जहां क्राइम ब्रांच की टीम नोटों की गिनती में जुटी हुई है। लूट 3.74 करोड़ रुपए की बताई गई थी, लेकिन बरामद नकदी 4 करोड़ रुपए से अधिक होने की चर्चा के बीच गांव और आसपास के इलाके में हलचल मच गई है। 18 नवंबर की रात नागपुर में हुई थी लूट 18 नवंबर की रात नागपुर के तुलसी नगर में हथियारबंद बदमाशों ने व्यापारी सुरेश परमार के कर्मचारियों से नकदी से भरी कार लूट ली थी, जिसमें 3.74 करोड़ रुपए रखे थे। बदमाशों ने कार को कामठी रोड के खैरी इलाके में छोड़ दिया था और नकदी लेकर फरार हो गए थे, तभी से नागपुर पुलिस आरोपियों और रकम की तलाश कर रही थी। डोरली में नकदी बरामद होने के बाद पुलिस इस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की पड़ताल कर रही है। पुलिस के मुताबिक, बरामद रकम 3.74 करोड़ रुपए से ज्यादा है। इसलिए आशंका है कि आरोपियों ने अन्य जगह भी वारदात को अंजाम दिया था।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here