अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने भोपाल में छात्राओं की सुरक्षा के मुद्दे पर पॉलिटेक्निक चौराहे पर प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं बैनर-पोस्टर लेकर पहुंचे और महारानी लक्ष्मी बाई (MLB) गर्ल्स कॉलेज के पास से शराब दुकान को हटाने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। पोस्टरों पर ‘शिक्षा के मंदिर के पास शराब की दुकान नहीं चलेगी’ और ‘जहां ज्ञान की ज्योति जलती है, वहां शराब की दुकान नहीं चलती’ जैसे संदेश लिखे थे। कुछ छात्र पुलिस बैरिकेड्स पर चढ़कर भी विरोध जताते नजर आए। हालात को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। करीब 200 से अधिक पुलिसकर्मियों के साथ वरिष्ठ अधिकारी, राइट कंट्रोल व्हीकल और वाटर कैनन भी मौजूद हैं। देखिए प्रदर्शन की 3 तस्वीरें… खबर के मिनट-टु-मिनट अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
