Homeमध्यप्रदेशभोपाल के नरेला में 6-7 सदस्यों वाले घर में 30वोटर:दिग्विजय सिंह ने...

भोपाल के नरेला में 6-7 सदस्यों वाले घर में 30वोटर:दिग्विजय सिंह ने चुनाव आयोग को सौंपे सबूत, आयोग से जांच और कार्रवाई की मांग

विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया पूरी होने के बाद मतदाता सूची को लेकर विवाद शुरू हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह शुक्रवार को मध्यप्रदेश निर्वाचन कार्यालय पहुंचे और भोपाल की नरेला विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों के दस्तावेज चुनाव आयोग को सौंपे। दिग्विजय सिंह ने दावा किया कि नरेला क्षेत्र के कुछ मकानों के पते पर असामान्य रूप से बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम दर्ज किए गए हैं। उन्होंने तीन मकान मालिकों के शपथपत्र आयोग को सौंपते हुए बताया कि जिन घरों में वास्तविक रूप से 6 से 8 लोग रहते हैं, वहां मतदाता सूची में 30 से 40 तक नाम दर्ज हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि SIR प्रक्रिया के दौरान कई फर्जी मतदाताओं के नाम जोड़े गए हैं और कई वास्तविक मतदाताओं के नाम सूची से हटा दिए गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और जिन अधिकारियों की लापरवाही सामने आए, उनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। तीन मकानों के उदाहरण दिए दिग्विजय सिंह ने जिन मामलों का हवाला दिया, उनमें रतन कॉलोनी, करोंद क्षेत्र के तीन मकान शामिल हैं। मकान मालिकों ने शपथपत्र में यह भी कहा कि जिन लोगों के नाम उनके पते पर दर्ज हैं, वे वहां कभी नहीं रहे और उन्हें उन व्यक्तियों के बारे में कोई जानकारी नहीं है। ‘बिना सत्यापन के जोड़े गए नाम’ शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि संबंधित बीएलओ ने घर पर आकर सही तरीके से सत्यापन नहीं किया, जिसके कारण बड़ी संख्या में फर्जी नाम मतदाता सूची में शामिल हो गए। आयोग से जांच और कार्रवाई की मांग दिग्विजय सिंह ने चुनाव आयोग से पूरे मामले की जांच कर फर्जी नामों को हटाने और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि आयोग ने शिकायत और दस्तावेज स्वीकार करते हुए मामले की जांच का आश्वासन दिया है। इस दौरान उनके साथ शिकायतकर्ता रतन कुमार गुप्ता, पोखन लाल साहू और देव नारायण विश्वकर्मा सहित कांग्रेस के अन्य नेता भी मौजूद थे।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here