Homeमध्यप्रदेश“भास्कर समाधान” का असर… सड़क-नाली का हुआ निर्माण:वार्ड 50 के पार्षद राजीव...

“भास्कर समाधान” का असर… सड़क-नाली का हुआ निर्माण:वार्ड 50 के पार्षद राजीव जैन बने आज के ‘पब्लिक स्टार’; आप भी कर सकते हैं अपनी समस्या पोस्ट

इंदौर के अलग-अलग वार्डों से सामने आ रही जनसमस्याओं के समाधान में दैनिक भास्कर एप का ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट लगातार प्रभावी साबित हो रहा है। इस मंच के जरिए नागरिक अपनी समस्याएं सीधे जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों तक पहुंचा रहे हैं, जिसके बाद कई मामलों में त्वरित कार्रवाई भी देखने को मिल रही है। शिकायत पोस्ट होते ही संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधि सक्रिय हो रहे हैं, जिससे लोगों को राहत मिल रही है। यही वजह है कि ‘भास्कर समाधान’ आमजन और प्रशासन के बीच एक मजबूत सेतु बनकर उभर रहा है। (आमजन से जुड़ी जनसमस्या और शहर की जमीनी हकीकत को पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें…) वार्ड 50 के पार्षद राजीव जैन बने आज के ‘पब्लिक स्टार’ वार्ड 50 के पिपलियाहाना निवासी कपिल पटेल ने ‘भास्कर समाधान’ पर शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि सफाई के बाद कचरा और गंदगी सड़क किनारे छोड़ दी जाती थी, जिससे क्षेत्र में गंदगी बनी रहती थी। शिकायत पोस्ट होते ही आज के ‘पब्लिक स्टार’ पार्षद राजीव जैन ने तत्काल संज्ञान लिया और क्षेत्र की सफाई कराकर समस्या का समाधान कराया। अब क्षेत्र के रहवासियों को राहत मिल गई है। एप से लोगों को मिल रहा समाधान सुदामा नगर: सड़क और नाली निर्माण से मिली राहत वार्ड 83 के सुदामा नगर निवासी आदित्य शर्मा ने ‘भास्कर समाधान’ पर शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि क्षेत्र में सड़क खराब होने और जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। शिकायत पोस्ट होते ही जनप्रतिनिधि जितेंद्र राठौर ने संज्ञान लिया और सड़क का डामरीकरण कराने के साथ नई नाली का निर्माण कराया। इससे क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिली है। जलभराव, गंदगी और सुरक्षा संबंधी समस्याओं से जूझ रहे भोपालवासी, समाधान का इंतजार कुंदन नगर: कच्ची गली से रहवासी परेशान वार्ड 79 के कृष्णन नगर निवासी संजय जावर ने ‘भास्कर समाधान’ पर शिकायत पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र की एक गली अब भी कच्ची है। बारिश के दौरान यहां कीचड़ और जलभराव की स्थिति बन जाती है, जिससे लोगों का आवागमन प्रभावित होता है। शिकायतकर्ता ने गली का जल्द डामरीकरण कराने की मांग की है। पत्थर मुंडला: सड़क पर खड़ी बसों से लगता है जाम वार्ड 75 के पत्थर मुंडला निवासी अंकुर खंडेलवाल ने ‘भास्कर समाधान’ पर शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि आईएसबीटी नयता मुंडला के बाहर मुख्य सड़क पर बसें बेतरतीब ढंग से खड़ी रहती हैं। सवारियां चढ़ाने-उतारने के दौरान सड़क पर जाम की स्थिति बन जाती है, जिससे यातायात प्रभावित होता है और दुर्घटना का खतरा भी बना रहता है। रेवती रेंज: डीपी में करंट फैलने से भैंस की मौत वार्ड 18 के रेवती रेंज निवासी अतुल कुमार ने ‘भास्कर समाधान’ पर शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में डीपी में करंट फैलने से एक भैंस की मौत हो गई। शिकायतकर्ता के अनुसार यह भैंस परिवार की आजीविका का प्रमुख साधन थी। उन्होंने यह भी बताया कि घटनास्थल के पास शासकीय विद्यालय स्थित है, जहां प्रतिदिन बच्चों का आवागमन रहता है। ऐसे में किसी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है। उन्होंने जिम्मेदार विभाग से तत्काल सुरक्षा इंतजाम करने की मांग की है। यशोदा नगर: खुले चैंबर से हादसे का खतरा वार्ड 20 के सुखलिया स्थित यशोदा नगर निवासी आशीष नगर ने ‘भास्कर समाधान’ पर शिकायत पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में ड्रेनेज चैंबर का ढक्कन कई दिनों से टूटा हुआ है। मुख्य मार्ग पर चैंबर खुला होने के कारण राहगीरों और वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। शिकायतकर्ता ने नगर निगम से जल्द नया ढक्कन लगवाने की मांग की है। पब्लिक को आवाज देने का सबसे बड़ा डिजिटल प्लेटफॉर्म दैनिक भास्कर एप पर भास्कर समाधान सेगमेंट देश का पहला ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी खुद अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू पोस्ट कर सकते हैं। यह पब्लिक को आवाज देने का सबसे बड़ा माध्यम बना है। एप को यूजर्स के लिए भी काफी आसान बनाया गया है और नए फीचर्स जोड़े गए हैं। किसी समस्या का समाधान होने पर यूजर्स बता सकते हैं कि उनकी शिकायत दूर कर दी गई है। अधिकारी बता सकेंगे, क्या एक्शन लिया दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपना एक्शन बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उसके अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है, तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे भी कॉल कर सकेंगे। यूजर बता सकते हैं, समाधान हो गया एप को यूजर्स के लिए भी काफी आसान बनाया गया है और नए फीचर्स जोड़े गए हैं। किसी समस्या का समाधान होने पर यूजर्स बता सकते हैं कि उनकी शिकायत दूर कर दी गई है। भास्कर समाधान सेगमेंट बदलाव लाने की दिशा में एक सकारात्मक पहल है। इसके पीछे भास्कर एप की सोच यही है कि शहर के हर कोने से लोगों की समस्याएं प्रशासन तक रियल टाइम पहुंचें, ताकि आमजन और प्रशासन के बीच एक सेतु बन सके। लोग सीधे अपनी बात कह सकें। ऐसे में सरकार और अधिकारियों को चाहिए कि वे इन पोस्ट को सकारात्मक रूप से लें और समाधान का रास्ता चुनें।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here