Homeमध्यप्रदेश“भास्कर समाधान” का असर… जलभराव की समस्या से मिली राहत:वार्ड 79 की...

“भास्कर समाधान” का असर… जलभराव की समस्या से मिली राहत:वार्ड 79 की पार्षद अंजू राजपूत बनीं आज की ‘पब्लिक स्टार’; आप भी कर सकते हैं कॉलोनी की समस्या पोस्ट

भोपाल के अलग-अलग वार्डों से सामने आ रही जनसमस्याओं के समाधान में दैनिक भास्कर एप का ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट लगातार प्रभावी साबित हो रहा है। इस मंच के जरिए नागरिक अपनी समस्याएं सीधे जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों तक पहुंचा रहे हैं, जिसके बाद कई मामलों में त्वरित कार्रवाई भी देखने को मिल रही है। शिकायत पोस्ट होते ही संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधि सक्रिय हो रहे हैं, जिससे लोगों को राहत मिल रही है। यही वजह है कि ‘भास्कर समाधान’ आमजन और प्रशासन के बीच एक मजबूत सेतु बनकर उभर रहा है। (आमजन से जुड़ी जनसमस्या और शहर की जमीनी हकीकत को पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें…) वार्ड 79 की पार्षद अंजू राजपूत बनीं आज की ‘पब्लिक स्टार’ वार्ड 79 के शांति नगर निवासी पवन राजपूत ने ‘भास्कर समाधान’ पर शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि क्षेत्र में कई दिनों से सड़क किनारे कचरा जमा था, जिससे लोगों को परेशानी हो रही थी। कई बार शिकायत के बावजूद समाधान नहीं हुआ था। शिकायत पोस्ट होते ही आज की ‘पब्लिक स्टार’ पार्षद अंजू राजपूत ने तत्काल संज्ञान लिया और सफाई कराकर कचरा हटवाया, जिससे रहवासियों को राहत मिली। एप से लोगों को मिल रहा समाधान गीत ग्रीन कॉलोनी: जलभराव की समस्या से मिली राहत वार्ड 79 की गीत ग्रीन कॉलोनी निवासी सचिन गौर ने ‘भास्कर समाधान’ पर शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि कॉलोनी में पानी निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से बारिश के दौरान जलभराव की स्थिति बन जाती थी। शिकायत पोस्ट होते ही पार्षद अंजू राजपूत ने संज्ञान लिया और पानी निकासी की व्यवस्था दुरुस्त कर समस्या का समाधान कराया। सफाई, सुरक्षा और बुनियादी सुविधाओं की समस्याओं से जूझ रहे इंदौरवासी अरेरा कॉलोनी: पेड़ कटने के बाद नहीं हटाया कचरा, बढ़ रही गंदगी वार्ड 45 की अरेरा कॉलोनी निवासी अंजली श्री ने ‘भास्कर समाधान’ पर शिकायत पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि राज पुष्पा स्कूल के पास कुछ समय पहले पेड़ की कटाई की गई थी, लेकिन उसकी लकड़ियां, टहनियां और पत्तियां अब तक नहीं हटाई गई हैं। स्थानीय लोग भी उसी स्थान पर घरेलू कचरा फेंक रहे हैं, जिससे गंदगी लगातार बढ़ती जा रही है। स्कूल के पास होने के कारण विद्यार्थियों और रहवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शिकायतकर्ता ने क्षेत्र की सफाई कर कचरा तत्काल हटाने की मांग की है। कपीला नगर: सड़क पर फैली गंदगी, स्वच्छता व्यवस्था बदहाल वार्ड 78 के कपीला नगर निवासी शादाबा अहमद ने ‘भास्कर समाधान’ पर शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र की सड़कों पर जगह-जगह गंदगी फैली हुई है। खुले में घूम रहे मवेशियों और नियमित सफाई नहीं होने से स्थिति और खराब हो रही है। शिकायतकर्ता ने नगर निगम से जल्द सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है। बरखेड़ी: सीवेज लाइन की खुदाई से सड़क बंद वार्ड 26 के भावना परिसर फेस-2 निवासी अनिल कुशवाह ने शिकायत दर्ज कराई है कि सीवेज और पानी की लाइन डालने के लिए सड़क खोदी गई थी, लेकिन काम के बाद उसे व्यवस्थित नहीं किया गया। सड़क पर मिट्टी और मलबा फैला होने से आवागमन बाधित हो रहा है। बारिश के कारण सड़क फिसलन भरी हो गई है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शिवाजी नगर: एक सप्ताह से स्ट्रीट लाइट बंद वार्ड 46 के शिवानी कॉम्प्लेक्स, मचना कॉलोनी रोड निवासी शांति ने शिकायत दर्ज कराई है कि क्षेत्र में पिछले एक सप्ताह से स्ट्रीट लाइट बंद पड़ी है। रात के समय पूरी कॉलोनी अंधेरे में डूबी रहती है, जिससे रहवासियों को असुरक्षा महसूस होती है। बारिश के मौसम में अंधेरा और कीचड़ लोगों की परेशानी को और बढ़ा रहा है।
पब्लिक को आवाज देने का सबसे बड़ा डिजिटल प्लेटफॉर्म दैनिक भास्कर एप पर भास्कर समाधान सेगमेंट देश का पहला ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी खुद अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू पोस्ट कर सकते हैं। यह पब्लिक को आवाज देने का सबसे बड़ा माध्यम बना है। एप को यूजर्स के लिए भी काफी आसान बनाया गया है और नए फीचर्स जोड़े गए हैं। किसी समस्या का समाधान होने पर यूजर्स बता सकते हैं कि उनकी शिकायत दूर कर दी गई है। अधिकारी बता सकेंगे, क्या एक्शन लिया दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपना एक्शन बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उसके अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है, तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे भी कॉल कर सकेंगे। यूजर बता सकते हैं, समाधान हो गया एप को यूजर्स के लिए भी काफी आसान बनाया गया है और नए फीचर्स जोड़े गए हैं। किसी समस्या का समाधान होने पर यूजर्स बता सकते हैं कि उनकी शिकायत दूर कर दी गई है। भास्कर समाधान सेगमेंट बदलाव लाने की दिशा में एक सकारात्मक पहल है। इसके पीछे भास्कर एप की सोच यही है कि शहर के हर कोने से लोगों की समस्याएं प्रशासन तक रियल टाइम पहुंचें, ताकि आमजन और प्रशासन के बीच एक सेतु बन सके। लोग सीधे अपनी बात कह सकें। ऐसे में सरकार और अधिकारियों को चाहिए कि वे इन पोस्ट को सकारात्मक रूप से लें और समाधान का रास्ता चुनें।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here