Homeमध्यप्रदेशटॉयलेट के पानी से बना रहे थे फास्ट फूड:रीवा के होटल क्राउन...

टॉयलेट के पानी से बना रहे थे फास्ट फूड:रीवा के होटल क्राउन इन में गंदगी मिली; लाइसेंस निरस्त होगा, संचालन बंद करेंगे

रीवा शहर के पडरा मोहल्ले में संचालित होटल क्राउन इन में टॉयलेट के पानी से फास्ट फूड तैयार किए जाने का मामला सामने आया है। खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच में इसका खुलासा हुआ। टीम को होटल परिसर में भारी गंदगी भी मिली। यहां तैयार फास्ट फूड लोग बड़े चाव से खाते थे, लेकिन उन्हें इसकी तैयारी में इस्तेमाल होने वाले पानी और साफ-सफाई की स्थिति की जानकारी नहीं थी। विभाग ने होटल का लाइसेंस निरस्त करने और संचालन बंद कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जांच में मिलीं गंभीर अनियमितताएं खाद्य अधिकारी अमरीश दुबे ने बताया कि होटल की जांच के दौरान कई गंभीर अनियमितताएं मिलीं। फास्ट फूड तैयार करने में टॉयलेट के पानी का इस्तेमाल किया जा रहा था। इसके अलावा परिसर में भी भारी गंदगी पाई गई। विभाग ने होटल के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। दूसरे होटल और फास्ट फूड सेंटरों की जांच पर सवाल इस खुलासे के बाद शहर में होटल और फास्ट फूड सेंटरों की खाद्य सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। लोग रोजाना इन जगहों से खाने-पीने की चीजें खरीदते हैं। ऐसे में पानी की गुणवत्ता और साफ-सफाई की नियमित जांच जरूरी है। अब देखना होगा कि विभाग शहर के दूसरे होटल और फास्ट फूड सेंटरों की भी जांच करता है या कार्रवाई होटल क्राउन इन तक ही सीमित रहती है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here